फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity Corporation will remove the wires passing above the houses in Dhani Dhaka

Fatehabad News: ढाणी ढाका में घरों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाएगा बिजली निगम

Wed, 05 Mar 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 05 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will remove the wires passing above the houses in Dhani Dhaka
फतेहाबाद। जिला प्रशासन ने मंगलवार देर शाम ढाणी ढाका में रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उपायुक्त मनदीप कौर व एसपी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ढाणी ढाका में उपायुक्त ने घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने गांव ढाणी ईशर में 11.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके अलावा उपायुक्त ने गांव ढाणी ईशर और ढाणी ढाका में संचालित सरकारी संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय विद्यालय व अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन




रंगोई के तटबंध मजबूत करने के दिए निर्देश

नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में प्रस्तावित वाटर वर्कर्स परियोजना के फॉलोअप दें। ग्रामीणों की रंगोई के तटबंध को मजबूत करने की मांग पर उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को 10 मार्च तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन






सिंचाई के लिए करवाए खाले का निर्माण

गांव मल्हड़, छतरिया, ढाणी ईशर और ढाणी ढाका के किसानों ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के समक्ष पानी सिंचाई के लिए खाले के निर्माण की मांग रखी। उपायुक्त ने एमआई काडा के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे किसानों को खेतों में सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने के लिए खाल का निर्माण करवाए। उन्होंने एमआई काडा को कहा कि वे नियमानुसार खाल बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार करें और इसे मंजूरी दिलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed