फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity Corporation installed 700 new transformers in the district, increased the capacity of three sub-stations

Fatehabad News: जिले में बिजली निगम ने लगाए 700 नए ट्रांसफार्मर, तीन उपकेंद्रों की बढ़ाई क्षमता

Mon, 30 Dec 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation installed 700 new transformers in the district, increased the capacity of three sub-stations
फतेहाबाद शहर में जीटी रोड किनारे मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। जिले के बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले गर्मी के मौसम में कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली निगम ने जिले में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही 700 ट्रांसफार्मर बदल दिए हैं।
विज्ञापन

अभी भी बिजली निगम प्रबंधन द्वारा लाइनों और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य जारी है, ताकि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिले के 1,62,900 बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए कई उपकेंद्रों की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। इन उपकेंद्रों से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन

शहरवासियों और ग्रामीणों को गर्मी में कम वोल्टेज और तकनीकी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही कम वोल्टेज और ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो जाते हैं, जिससे निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पाती है। वहीं फेज हटने की समस्या भी होती है। मगर इस वर्ष गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते गांव रोझावाली के बिजलीघर की क्षमता को 10 एमवीए से बढ़ाकर 22.5 एमवीए, रतिया बिजलीघर को 20 एमवीए से 30 एमवीए और धेहड़ बोसवाल को 20 एमवीए से बढ़ाकर 30 एमवीए कर दिया है। वहीं, गांव दरियापुर के बिजलीघर को 20 एमवीए से बढ़ाकर 28, हांसपुर को 10 एमवीए से 22.5 और तेलीवाड़ा 14.3 एमवीए से 18 एमवीए करने का काम अभी जारी है।

-------------

जिले के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए निगम द्वारा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम जारी है। इस साल 700 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। वहीं बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का काम अभी जारी है।
-संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed