{"_id":"65f881d13baf1428ae0380b6","slug":"electricity-corporation-disconnected-the-connection-of-jagjivanpura-park-gave-notice-and-did-not-deliver-the-bill-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-114422-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली निगम ने जगजीवनपुरा पार्क का काटा कनेक्शन, नोटिस दिया न बिल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली निगम ने जगजीवनपुरा पार्क का काटा कनेक्शन, नोटिस दिया न बिल पहुंचाया
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम सरकारी भवनों समेत सार्वजनिक स्थलों के बकाया बिल की रिकवरी को लेकर कनेक्शन काटने पर जोर दे रहा है। लेकिन इसको लेकर न तो नोटिस दिए जा रहे और न ही बिल पहुंच जा रहे है। बिजली निगम ने अब जगजीवन पुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का शनिवार शाम को बिजली कनेक्शन काट दिया और इसकी जानकारी नहीं दी गई। रविवार शाम को इस बारे में पार्षद व अन्य लोगों को पता चला और अधिकारियों को अवगत करवाया गया।
सोमवार को नगर परिषद ने करीब 3.44 लाख रुपये के बिल का भुगतान किया तो बिजली कनेक्शन जोड़ा गया। अधिकारियों का कहना है कि निगम की तरफ से न तो नगर परिषद में संपर्क किया गया और न ही इस संबंध में बिल और नोटिस दिया गया। निगम पहले भी पार्क का कनेक्शन काट चुका है। नगर निगम बिजली बिल के साथ-साथ सिक्योरिटी भी वसूल रहा है। घरेलू तीन बिलों पर सिक्योरिटी वसूली जा रही है। ये सिक्योरिटी बिल के मुताबिक ली जा रही है और इसे हर साल रिवाइज भी किया जाना है।
कॉलेज-आईटीआई तक के काटे जा चुके बिजली कनेक्शन
बिजली निगम सरकारी भवनों के बकाया बिल की रिकवरी को लेकर विभागाध्यक्षों संपर्क करने की जगह सीधा बिजली कनेक्शन काट रहा है। पहले शहर के मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क का कनेक्शन काट दिया गया था। इसके अलावा भोड़िया खेड़ा स्थित आईटीआई और महिला महाविद्यालय के भी बिजली कनेक्शन को काट दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि निगम द्वारा बिल ही नहीं पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
कोट
नगर परिषद के और भी कनेक्शन है। बिल पहुंचाए जा रहे है। बिल बकाया होने पर ही कनेक्शन काटा गया था। अब जोड़ दिया गया है।
- माणिक, एसडीओ, बिजली निगम