फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity consumption increased due to rise in temperature, corporation received 126 complaints in 24 hours

Fatehabad News: तापमान में बढ़ोतरी से बढ़ी बिजली की खपत, निगम के पास 24 घंटों में आईं 126 शिकायतें

Thu, 22 May 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased due to rise in temperature, corporation received 126 complaints in 24 hours
फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में रात 12 बजे तकनीकी खराब को ठीक करते निगम के कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। पिछले करीब एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होने से बिजली की खपत में बढ़ोतरी जारी है। इससे बिजली निगम के पास तकनीकी फाल्ट आने से शिकायतों में भी वृद्धि हो रही है। निगम के पास 24 घंटों में आईं 126 शिकायतें आईं।
विज्ञापन


वहीं जिले में बुधवार शाम को आई आंधी से बिजली के 41 खंभे टूटने से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। निगम के कर्मचारी रात 12 बजे तक आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। बुधवार शाम 4 बजे से लेकर वीरवार शाम 4 बजे तक 24 घंटों में बिजली निगम के पास फ्यूज हटने, जंफर जलने, केबल जलने, मीटर, शॉर्ट सर्किट व ट्रांसफार्मर के ओवरहीट होने से संबंधित की पूरे दिन में 126 शिकायतें आईं।
विज्ञापन


निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया है। वहीं बुधवार को जिले में 4 लाख से अधिक बिजली यूनिट की खपत दर्ज हुई थी। वीरवार को तापमान में हल्की गिरावट आने से साढ़े तीन लाख बिजली यूनिट की खपत हुई है। बिजली आपूर्ति की बाधा की शिकायतें बढ़ने से निगम के कर्मचारियों की छुट्टियों में भी कटौती की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली प्राप्त हो सके। दूसरी तरफ पिछले करीब 10 दिनों से जिले का अधिकतम तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इससे बिजली की खपत ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: बिजली की खपत में बढ़ोतरी होने से फाल्ट बढ़ने की भी शिकायतें ज्यादा प्राप्त हो रही हैं। बिजली आपूर्ति में बाधा में न हो इसके लिए निगम की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारी दिन और रात काम कर रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं से भी अपील है कि बिजली कटौती होने के बार-बार कॉल न करें।

-रविंद्र एसडीओ, शहरी उपमंडल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed