फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity consumption has risen due to humid weather and paddy transplantation; 50 transformers have burnt out so far this season

Fatehabad News: उमस और धान की रोपाई से बिजली खपत बढ़ी, सीजन में अब तक 50 ट्रांसफार्मर जले

Mon, 13 Jul 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption has risen due to humid weather and paddy transplantation; 50 transformers have burnt out so far this season
शहर के भट्टू रोड पर ट्रांसफार्मर को ट्रॉली में रखकर दी जा रही बिजली आपूर्ति। स्रोत पाठक - फोटो : रविवार को धूप के दौरान सर्विस रोड से जाती महिलाएं व युवतियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले में जारी उमस भरी गर्मी और ग्रामीण इलाकों में चल रही धान की रोपाई के कारण बिजली निगम का पूरा सिस्टम हांफने लगा है। अत्यधिक लोड बढ़ने से शहर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित गई है। इससे इस सीजन के दौरान ही बढ़ते लोड का न झेल पाने के कारण इस सीजन में अब तक शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 50 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में रोजाना साढ़े तीन लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की जा रही है। इसमें बारिश होने के बाद कमी आने के आसार हैं। बिजली निगम पर बढ़ते लोड का असर ट्रांसफार्मरों सहित पूरी सप्लाई लाइनों पर दिख रहा है। निगम के शिकायत केंद्रों पर रोजाना 30 से 50 के बीच शिकायतें ट्रांसफार्मर जलने, फ्यूज उड़ने और केबल में आग लगने की आ रही हैं। ओवरलोडिंग के कारण आए दिन होने वाले इन फॉल्ट्स से शहरवासियों को अघोषित कटों का सामना करना पड़ रहा है जिससे इस उमस भरी गर्मी में परेशान हो रही है।
विज्ञापन

-------
भट्टूकलां रोड पर ट्रॉली में रखा अस्थाई ट्रांसफार्मर, हादसे का डर
भट्टूकलां रोड पर ट्रांसफार्मर जलने के बाद निगम के पास तुरंत नया ट्रांसफार्मर रखने का समय नहीं था। निगम ने तात्कालिक राहत के लिए वहां ट्रॉली में एक अस्थाई ट्रांसफार्मर खड़ा कर सप्लाई तो जोड़ दी है लेकिन यह अस्थाई इंतजाम हादसे की आंशका का कारण बन सकता है। खुले में ट्रॉली पर रखे इस ट्रांसफार्मर से हर समय राहगीरों और आसपास के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहर में हो रही बिजली की यूनिट की खपत
सोमवार-3,393,960
मंगलवार-4,10,560
बुधवार-4,08,880
वीरवार-3,80,700
शुक्रवार-3,90,220
शनिवार-3,69,560
:: धान की रोपाई का सीजन जारी होने से और उमस के कारण लोड बढ़ गया है। बिजली निगम की टीम फॉल्ट ठीक करने में जुटी है, लेकिन उपभोक्ताओं से भी अपील है कि वे अनावश्यक बिजली उपकरणों का प्रयोग न करें ताकि लोड को नियंत्रित किया जा सके।
- रविंद्र, सीटी एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed