फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity connection was issued on paper by just erecting two poles in the field, the consumer is confused

Fatehabad News: खेत में सिर्फ दो खंभे खड़े कर कागजों में जारी कर दिया बिजली कनेक्शन, उपभोक्ता लगा रहा चक्कर

Mon, 30 Dec 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Electricity connection was issued on paper by just erecting two poles in the field, the consumer is confused
गांव ढिंगसरा में बिजली कनेक्शन के लिए लगा ट्रांसफार्मर। स्रोत: उपभोक्ता
फतेहाबाद। प्रदेश के सबसे तेज तर्रार मंत्री अनिल विज के महकमे के अधिकारी व कर्मचारी किस कदर उपभोक्ताओं को परेशान करते हैं, इसकी बानगी गांव ढिंगसरा में देखने को मिली है। गांव ढिंगसरा निवासी रामकिशन की ढाणी के पास सिर्फ दो खंभे खड़े करके ही बिजली कर्मचारियों ने कागजों में कनेक्शन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मगर वास्तविकता में अभी भी उपभोक्ता कनेक्शन पाने के लिए चक्कर काट रहा है। ग्रामीण रामकिशन ने बताया कि उसकी ढाणी बोदीवाली रोड से पांच एकड़ दूर है। इसी साल 26 अक्तूबर को उसने बिजली कनेक्शन लेने के लिए निगम को आवेदन किया था। एक माह बाद निगम ने उससे 79,000 की राशि जमा करवा ली और पांच एकड़ दूर से जा रही बिजली की लाइन से जोड़ने के लिए सात बिजली के खंभे लगा दिए।
विज्ञापन


इन खंभों को लगे अब 20 दिनों से अधिक का समय हो गया है, मगर अभी तक इन पर बिजली की तार नहीं लगाई गई है। इस पर उसने बिजली निगम के टोल फ्री नंबर पर जानकारी ली तो उसे बताया गया कि आपका कनेक्शन एक माह पहले ही जारी कर दिया है। इसके बाद उसने भट्टू कलां सब डिविजन के एसडीओ विपिन से जानकारी तो उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर से आपका कनेक्शन जारी है। इसके बाद उसने एक्सईएन से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रामकिशन ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की कारगुजारी के चलते उसको परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

मेरे पास बिजली निगम से खंभे लगाने को लेकर एलोकेशन आई थी। इसके बाद मैंने पांच खंभे और एच पोल लगा दिया है। एसई कार्यालय से तार और ट्रांसफार्मर की एलोकेशन जारी होने के बाद आगे का काम शुरू कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता को गलतफहमी है कि कनेक्शन जारी हो गया है।


सुखदेव, जेई, भट्टू कलां सब डिविजन, फतेहाबाद

---------

मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अब बिजली निगम से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन मिल जाती है। फिर भी कोई समस्या है तो उपभोक्ता बिजली निगम में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

विपिन, एसडीओ, भट्टू कलां सब डिविजन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed