फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity cable burnt in Hans Colony, drinking water crisis looms

Fatehabad News: हंस कॉलोनी में जली बिजली केबल, मंडराया पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity cable burnt in Hans Colony, drinking water crisis looms
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में केबल बदलते हुए बिजली निगम कर्मचारी
फतेहाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली संकट बढ़ गया है। बिजली निगम प्रबंधन द्वारा समय पर मरम्मत कार्य नहीं करवाने का खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। कहीं केबल जल रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ रहे हैं। जिन्हें बदलना पड़ रहा है। सोमवार रात को 10 बजे बिजली निगम कार्यालय के साथ बसी हंस कॉलोनी में केबल जल गई। कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की जगह ट्रांसफार्मर से मेन स्विच काट दिया। रात-भर लोग बिजली सप्लाई बहाल होने का इंतजार करते रहे। मगर किसी अधिकारी ने फोन बंद कर दिया तो किसी ने उठाना ही उचित नहीं समझा। मंगलवार सुबह 10 बजे बिजली केबल को बदलने का काम शुरू किया गया, इसके बाद शाम सवा 5 बजे तक बिजली सप्लाई बहाल हो पाई।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई न होने के चलते कॉलोनी के लोग रात जागकर काटने के बाद दिन में भी गर्मी से झुलसते रहे। बिजली सप्लाई न होने के चलते पानी संकट भी खड़ा हो गया। पानी को लेकर भी दिनभर लोग भटकते रहे। कॉलोनी निवासी मदन लाल, रामेश्वर दास, रवि कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी केबल में दिक्कत आई थी लेकिन इस दौरान खानापूर्ति करके सप्लाई शुरू कर दी गई। सोमवार रात को 10 बजे सप्लाई बंद हुई तो कंट्रोल रूम में फोन करने पर सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। इसके बाद जेई को फोन किया तो नंबर ही बंद मिला। एसडीओ को फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई। मंगलवार सुबह भी बार-बार फोन करने के बाद कर्मचारी केबल ठीक करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय में बिजली संकट, कामकाज ठप
हुडा सेक्टर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को बिजली सप्लाई न होने से कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। सुबह 11 बजे सप्लाई बंद हुई जो कि 4 बजे तक बहाल नहीं हुई थी। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय के अलग-अलग ब्रांच में अंधेरा छाया रहा। कर्मचारी कंप्यूटर न चलने के कारण काम नहीं कर पाए। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर को भी 2 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। सिविल सर्जन कार्यालय में जनरेटर होने के बावजूद उसे काम में नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर भी बार-बार लग रहे कट
शहर के दूसरे हिस्सों में भी बार-बार बिजली व्यवस्था लड़खड़ा रही है। मंगलवार को जीटी रोड पर भी दिन में कई बार कट लगे। इस कारण बैंकों, व्यावसायिक कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहरवासी देवेंद्र सिंह, भगतसिंह, सुनील कुमार, केके शर्मा आदि ने कहा कि बिजली निगम के एक्सईएन, एसई जैसे बड़े अधिकारियों में बिल्कुल भी संजीदगी नहीं है। मरम्मत कार्य गर्मी शुरू होने से पहले पूरा करवाना था। अब भी बड़े अधिकारी न तो सिस्टम की समीक्षा कर रहे हैं और न ही व्यवस्था सुधार को लेकर गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं।
नई केबल डलवाई गई है : एसडीओ
रात को केबल जल गई थी। सुबह कर्मचारियों को भेजकर केबल बिछाने का काम शुरू करवाया गया। जहां तक पहले मरम्मत करवाने की बात है, आदमी बीमार होगा तभी इलाज होगा। निगम की तरफ से तो केबल नई डलवाई जा रही है ताकि दोबारा समस्या न आएं।

- रिपनदीप चावला, एसडीओ, अर्ध शहरी सब डिविजन, बिजली निगम
हुडा सेक्टर में रखा जा रहा नया ट्रांसफार्मर
हुडा सेक्टर में नया ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है। इस कारण बिजली सप्लाई बंद की गई। इसी वजह से दिक्कत आई थी। नया ट्रांसफार्मर रखने के बाद कोई परेशानी नहीं आएगी।
-माणिक, एसडीओ, सिटी सब डिविजन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed