फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity bill

बिजली दरों के विरोध में टोहाना बंद, जनता तंग

Sun, 18 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना Updated Sun, 18 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारिक संगठनों का टोहाना बंद सफल रहा। इस बंद में कांग्रेस, इनेलो व माकपा सहित अन्य राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन शामिल हुए। संगठन सदस्यों ने शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए लक्कड़ मार्केट में धरना दिया और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


वहीं, बंद के दौरान आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग घरेलू सामान के लिए इधर-उधर भटकते रहे। व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव जगदीश पाहवा, शाखा प्रधान राजेंद्र ठकराल की देख रेख में सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने भी दिया समर्थन
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देंवेंद्र सिंह बबली, इनेलो शहरी प्रधान रमेश गोयल, पूर्व विधायक कामरेड हरपाल सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओ व पदाधिकारियों ने बंद को समर्थन करते हुए धरने पर उपस्थित होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और बढ़ी हुई बिजली दरों, फ्यूल चार्ज व सरचार्ज को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर गरजे प्रदेश संगठन सचिव
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव जगदीश पाहवा व शाखा प्रधान राजेंद्र ठकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो बिजली के दरों को बढ़ाया गया है। उसके विरोध में सभी संगठनों ने मिलकर टोहाना बंद किया है। उन्होंने कहा कि फ्यूल चार्ज व सरचार्ज लगाकर बिजली बिलों में जो बढ़ोतरी सरकार ने की है, उससे प्रत्येक वर्ग बिजली बिल भरने में असमर्थ है।

जिस व्यक्ति का बिल पहले 500 रुपये तक आता था, उन्हें इस सरकार के कार्यकाल में दो से तीन हजार के बिल थमा दिए हैं। उन्होंने सरकार से मांग कि है कि जो भी अतिरिक्त चार्ज आम आदमी से लिया जा रहा है उसे पूर्णतया बंद किया जाए।

भाजपा सरकार में बढ़ी हर वर्ग की मुसीबतें : बबली
कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से ही प्रदेश की जनता पर मुसीबतों के अंबार लगे हुए हैं। सरकार लोगों का भला करने की बजाय अपने पेट भरने में लगी हुई है। किसानों को सही समय पर खाद, बीज, बिजली न देना इसके बाद फसल के सही दाम न मिलना इस बीच खरीद में भी किसानों को परेशानी आना यह साबित करता है कि सरकार अनुभवीन है। उन्होंने कहा कि वे हर मुसीबत में लोगों के साथ खडे़ हैं। भाजपा सरकार को मनमर्जी नहीं करने देंगे।


रेहड़ियां भी नहीं लगी बाजारों में
टोहाना बंद को लेकर केवल रेहड़ी चालकों ने भी रेहडियां नहीं लगाईं। ऐसे में लोग खाने के सामान के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे।

इस मौके पर विनोद बबली, मनोज बबली, जितंद्र ज्वाला,प्रेस प्रवक्ता पवन वधवा, चुडिया राम गोयल, जोनी मेहता, रमेश गोयल, बलबीर शर्मा, रामकुमार सैनी, रमेश सेठी, नवल सिंह, जयदेव शर्मा, राज पंसारी, अनिल ठकराल, अमृत सैनी, शाम सिंगला, मोती सिंगला, बलराज सिंह, सुरेश भूटानी, महेन्द्र सेठी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed