फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   electric shok couple death in fatehabad

करंट लगने से दंपती की मौत, हादसे से एक दिन पहले बदला था मकान

Mon, 30 Mar 2020 06:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
electric shok couple death in fatehabad
शहर के बीघड़ रोड पर हरनाम सिंह कॉलोनी में करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। सुबह जब दोनों कई देर तक बाहर नहीं आए तो शक होने पर पड़ोसी घर के अंदर गए। इस दौरान दोनों मृत पड़े मिले। सूचना मिलने पर शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। वहीं, घटना में छह माह की बच्ची बाल-बाल बच गई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मंगल सिंह मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी पूनम के साथ घर में कूलर चलाकर सोया हुआ था। रात को पूनम पानी पीने के लिए उठी तो कूलर से छूने के कारण उसे करंट लग गया और कूलर उसके ऊपर आ गिरा। पत्नी को बचाने के लिए मंगल सिंह ने कूलर हटाने का प्रयास किया तो करंट ने उसे भी चपेट में ले लिया और दोनों की मौत हो गई। सुबह काफी देर तक जब कोई बाहर नहीं आया और बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी अंदर गए। अंदर दोनों मृत पड़े थे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों का कहना है कि मंगल सिंह पहले स्वामी नगर में रह रहा था। उसने एक दिन पहले ही हरनाम सिंह कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर सामान शिफ्ट किया था। छत का पंखा न होने के कारण दोनों कूलर चलाकर सोए थे और कूलर के कारण करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

करंट लगने से पति और पत्नी की मौत हुई है। टीम मौके पर गई थी, अभी तक ये सामने आया है कि कूलर के कारण करंट लगा है। महिला के परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्हें सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, सहायक शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed