फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   election, result, politics, fatehabad

हॉट सीट टोहाना पर रहेगी सबकी निगाहें

Wed, 23 Oct 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
election, result, politics, fatehabad
टोहाना। 21 अक्तूबर को हुए विधानसभा चुनावों के बाद 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। इसको लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। दो पार्टियों के प्रत्याशी तो खुले तौर जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन समर्थकों में कहीं न कहीं सस्पेंस देखने को मिल रहा है। वहीं हॉट सीट पर जनता भी शांत दिखाई पड़ रही है। वीरवार को दो पार्टियों की मुखिया के लिए परिणाम अग्नि परीक्षा के सामान होगा क्योंकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला जहां स्वयं मैदान में है, वहंी जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह अपने प्रत्याशी देंवेंद्र सिंह बबली के साथ जुड़े थे। अब देखना होगा कि 24 अक्तूबर को कौन-सी पार्टी के मुखिया की जीत होगी।
विज्ञापन

प्रदेश की हॉट सीट बनी टोहाना में सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली पोलिंग के दौरान भी मतदाताओं की सांसे अटकी रही, पिछली बार की अपेक्षा 5 प्रतिशत कम पोलिंग का लाभ जहां सरकार को मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है, वहीं दुष्यंत की लोकप्रियता का लाभ देवेंद्र सिंह बबली को मिलता दिख रहा है। क्षेत्र के शहर हो या ग्रामीण जिस भी क्षेत्र के लोगों से बात करेंगे तो जीत को कोई स्पष्ट नहीं मान रहा है, वहीं भाजपा व जजपा प्रत्याशी दोनों विधानसभा से जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed