फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   election, politics, inelo, vote, fatehabad

इनेलो प्रत्याशी को ससुराल वालों ने दिया दगा

Fri, 25 Oct 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
election, politics, inelo, vote, fatehabad
भूना। फतेहाबाद विधानसभा से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी जाट बाहुल्य गांवों में आगे रहा। मगर बिश्नोई बेल्ट के गांव खजूरी व बालनवाली में भाजपा प्रत्याशी को पलकों पर बिठाया। लेकिन इनेलो की प्रत्याशी को अपनी ससुराल गोरखपुर में नाममात्र वोट मिले।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार को विधायक पद का ताज भूना से मिली लीड से सजा। गोरखपुर के बूथ नंबर 155 से लेकर 163 बूथ के मतदाताओं ने जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिवाच को सर्वाधिक 4132 वोट दिए। वही भाजपा प्रत्याशी चौधरी दूड़ाराम को 2466 मत मिले। लेकिन गांव की बहू एवं इनेलो प्रत्याशी सुमनलता सिवाच को मात्र 109 को देकर ही आशीर्वाद दिया। सुमनलता सिवाच के बूथ नंबर 161 में 46 मत मिले। जो अन्य बूथों से सर्वाधिक है।
विज्ञापन

गोरखपुर गांव से डॉक्टर सिवाच को 1666 वोटों की लीड दी। जबकि भूना के मतदाता ने भाजपा प्रत्याशी दूड़ाराम पर विश्वास अधिक जताया। भाजपा को भूना में 7577 पर मत मिले। जबकि जेजेपी को 5014 वोट हासिल हुए। भाजपा भूना से 2563 की लीड लेकर आगे बढ़ी। गांव सिंथला के बूथ नंबर 168 पर भाजपा प्रत्याशी को 3 गुना ज्यादा वोट मिले। गांव बैजलपुर में जेजेपी प्रत्याशी को 1174 वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी को 617 मतों प्राप्त हुए। ढाणी गोपाल में जेजेपी प्रत्याशी को 1016 वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी को मात्र 412 वोट हासिल हुए। गांव दहमान में भाजपा प्रत्याशी को 1146 मत मिले। जबकि जेजेपी के प्रत्याशी को 1042 वोट हासिल हुए। गांव खासा पठाना से भाजपा प्रत्याशी को 320 वोट जेजेपी से 151 मतों की लीड मिली। गांव नहला 7 बूथों पर जेजेपी प्रत्याशी को 2623 मत मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी को 21 89 वोट मिले। लेकिन जेजेपी प्रत्याशी को मात्र यहां 412 मतों की लीड मिली। चौकी नहला में जेसीपी प्रत्याशी के पक्ष में एकतरफा वातावरण बनाया हुआ था। नहला व गोरखपुर से जेजेपी प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र सिवाच को सात हजार से भी अधिक मतों की लीड आने की उम्मीद थी। मगर भाजपा प्रत्याशी उपरोक्त लीड को पाटने में कामयाब हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा भूना सहित 12 गांवों में मात्र 2199 वोट हासिल कर सके। सिंथला के बूथ नंबर 168 तथा दहमान के बूथ नंबर 166 को छोड़कर एरिया के किसी भी बूथ पर सौ मतों का आंकड़ा पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed