{"_id":"5db0930e8ebc3e016e029c0a","slug":"election-counting-election-result-fatehabad-fatehabad-news-rtk524511082","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज : दोपहर एक बजे तक सामने होंगे तीनों विधायकों के नाम, रतिया-फतेहाबाद को मिलेगा नया विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज : दोपहर एक बजे तक सामने होंगे तीनों विधायकों के नाम, रतिया-फतेहाबाद को मिलेगा नया विधायक
विज्ञापन
भोडिय़ाखेड़ा स्थित गर्ल्स कालेज, जहां पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भोड़ियाखेड़ा स्थित गर्ल्स कालेज में बुधवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों फतेहाबाद, टोहाना एवं रतिया के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और इसके बाद ईवीएम से मतगणना का काम शुरू किया जाएगा।
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो दोपहर एक बजे तक फतेहाबाद जिले से तीनों विधानसभा से विजयी उम्मीदवारों के नामों का एलान हो सकता है। इस बार रतिया एवं फतेहाबाद से नए विधायक मिलने तय हैं क्योंकि इन दोनों विधानसभा से निवर्तमान विधायक चुनाव ही नहीं लड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहले चार राउंड मतगणना शहरी बूथों की होगी और इसके बाद ग्रामीण बूथों की गिनती होगी। बुधवार को काउंटिंग पर्यवेक्षक अश्वनी आर शाह व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खडग़टा की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय के समीप पंचायत रिसोर्स सेेंटर में मतगणना के लिए नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर, काउंटिंग सुपरवाइजर्स व सहायकों को द्वितीय रिहर्सल का आयोजन किया गया। बुधवार शाम 4 बजे रेंडमाइजेशन भी की गई। मतगणना के लिए तृतीय एवं फाइनल रिहर्सल 24 अक्तूबर को प्रात: 5 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में आयोजित की जाएगी।
ईवीएम से छेड़छाड़ की तो दो साल तक की सजा संभव
अतिरिक्त उपायुक्त महाबीर प्रसाद व एलडीएम अनिल कुमार मीणा ने बताया कि मतगणना का पूरा कार्य रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना शुरू होने पहले सभी कर्मचारी गोपनीयता की शपथ लेंगे ऐसा न करने वालों को 3 माह की सजा हो सकती है, साथ ही ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधिकारी को 6 माह से 2 साल तक की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ईवीएम में लगाई गई सीलों व उनके नंबरों का मिलान फार्म में दिए गए नंबरों के साथ करेंगे। सभी सील नंबर वहीं होने चाहिए जो पोलिंग स्टेशन पर सील के समय लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि ईवीएम से उतने ही वोट प्रदर्शित होने चाहिए जितने मतदान के दिन पीओ द्वारा नोट किए गए थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, एलडीएम अनिल कुमार मीणा, डीआईसी उपनिदेशक जेसी लांग्यान, डीआईओ सिकंदर सहित अन्य विभागों के अधिकारी व ऑब्जर्वर, काऊंटिंग सुपरवाईजर्स व सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मतगणना एजेंट्स को ही सुबह सात बजे मिलेगी एंट्री
विधानसभा क्षेत्रानुसार प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट नियुक्त किए गए हैं। इन एजेंटों को प्रशासन ने प्रवेश पास जारी किए हैं। बिना प्रवेश पास किसी को भी परिसर में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना एजेंट मतगणना शुरू होने के एक घंटा पहले प्रवेश कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में मोबाइल, घड़ी, पैन, कागज, अंगूठी, कड़ा, सिगरेट, बीड़ी, माचिस या अन्य ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी प्रकार के हथियार लाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध होगा।
17-17 राउंड की होगी मतगणना, 14-14 टेबल की होगी व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों में 14-14 टेबल लगाई गई है। फतेहाबाद, रतिया व टोहाना विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गणना के लिए 17-17 राउंड होंगे। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट के लिए दो तथा एक आरओ टेबल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) प्रत्याशियों को मिले मत की घोषणा लाउडस्पीकर के माध्यम से करेंगे। मतगणना परिसर में ही मीडिया के लिए सेंटर स्थापित किया गया है। मीडिया को राउंड वाईज ब्रीफिंग उपलब्ध करवाई जाएगी।