फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly woman living alone at home dies, adopted son living abroad

Fatehabad News: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की मौत, विदेश में रह रहा गोद लिया बेटा

Thu, 30 May 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman living alone at home dies, adopted son living abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के लाजपत नगर में संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
मामले के मुताबिक लाजपत नगर निवासी 80 वर्षीय भागकुमारी अपने घर पर अकेली रहती थी। अपनी बहन का बेटा गोद लिया हुआ था। जो फिलहाल यूएसए गया हुआ है। पिछले तीन चार दिनों से बुजुर्ग भागकुमारी किसी को दिखी नहीं और घर पर भी कोई हलचल नहीं हुई। इससे पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब वे उसका पता लेने के लिए घर में गए तो वह मृत मिली। पड़ोसियों ने बेटे व अन्य रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



वर्जन

महिला अकेली रह रही थी। उसने अपनी बहन का बेटा गोद ले रखा है, जो कि विदेश गया हुआ है। दूसरा भांजा भूवन जो कि चंडीगढ़ रहता है उसके बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। - महावीर सिंह, प्रभारी, हुडा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed