फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly woman died body found in suspicious circumstances

Haryana: संदिग्ध हालात में मिला बुज़ुर्ग महिला का शव, बेटे पर लगा हत्या का आरोप, मुंह पर मिले चोट के निशान

Wed, 03 Dec 2025 01:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 01:20 PM IST
सार

मृतका की पहचान संतरों के तौर पर हुई है, जो लंबे समय से अपने बेटे राहुल के साथ उसी घर में रहती थी। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह जब दरवाज़ा खटखटाने पर भी संतरों ने गेट नहीं खोला, तो परिजनों को शक हुआ।

विज्ञापन
Elderly woman died body found in suspicious circumstances
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के बाबा बूटा बस्ती क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बुज़ुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल में जांच शुरू कर दी। मृत महिला के मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान संतरों के तौर पर हुई है, जो लंबे समय से अपने बेटे राहुल के साथ उसी घर में रहती थी। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह जब दरवाज़ा खटखटाने पर भी संतरों ने गेट नहीं खोला, तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर की छत के रास्ते नीचे उतरकर भीतर जाने का प्रयास किया। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने संतरों को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


संतरों की बेटी रमिया ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी माता कई वर्षों से राहुल के साथ रह रही थी। रमिया ने आरोप लगाया कि राहुल नशे का आदी है और नशे की हालत में आए दिन घर में झगड़ा करता था। परिजनों का शक है कि नशे की हालत में ही राहुल ने अपनी मां की हत्या की होगी। मृतका के मुंह पर चोट के निशान भी इसी शक को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पुलिस राहुल की गतिविधियों और उसके बयान की भी जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा सबूत मिलने के बाद ही सटीक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed