फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly woman and man died of corona, four were found infected

कोरोना से बुजुर्ग महिला व पुरुष की मौत, चार संक्रमित मरीज मिले

Fri, 02 Jul 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman and man died of corona, four were found infected
जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। जिले में पिछले चार दिनों से लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है और चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं। तीन दिन में पांच कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। जिले में कुल मौत का आंकड़ा 471 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव लाली निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद तथा गांव बोस्ती निवासी 70 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु दर 2.65 फीसदी रही है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमित चार नए मरीज मिले हैं। रतिया ग्रामीण क्षेत्र में एक, बड़ोपल में दो तथा भूना में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में नया मरीज नहीं मिला है। जिले में शुक्रवार को 9 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी रेट 96.98 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में अभी 65 मरीज सक्रिय रह गए हैं। इसमें 21 अस्पतालों में दाखिल है। ये सभी निजी अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed