फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly people are not able to spend their day without internet, children are reluctant even to drink milk

Fatehabad News: इंटरनेट बिन बुजुर्गों का नहीं कट रहा दिन, बच्चे दूध पीने में भी कर रहे आनाकानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly people are not able to spend their day without internet, children are reluctant even to drink milk
फतेहाबाद/टोहाना। किसानों के दिल्ली कूच को देखते प्रशासन द्वारा इंटरनेट को दो दिन के लिए और बंद कर दिया जिससे आमजन के साथ-साथ दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों के अनुसार उनके पास नकद से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट का काम था जो बिल्कुल ठप हो गया है। सरकार और किसानों को बैठ कर मामले का निपटारा करना चाहिए ताकि आमजन परेशान हो इसके चलते उनको रोजाना आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि सबसे ज्यादा ऑनलाइन भुगतान पंप पर होता है। इंटरनेट बंद होने से पंप संचालक खुद का वाईफाई का पासवर्ड बताकर भुगतान करवा रहे है।
विज्ञापन

मोबाइल पर सोशल मीडिया के शौकीन बुजुर्ग भी बन चुके हैं। जो कि घर पर दिन काटने के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग एक्टिविटी देखते हैं। इसके अलावा भजन सुनते है। लेकिन मोबाइल में इंटरनेट न होने उनका दिन भी नहीं कट रहा है। फतेहाबाद के आरके कॉलोनी निवासी ईश्वर देवी का कहना है कि वह मोबाइल पर भजन सुनती हैं। इसके अलावा वीडियो कॉल के जरिए रिश्तेदारों से बात कर लेती थी। लेकिन इंटरनेट न चलने से परेशानी है। वहीं नहर कॉलोनी निवासी गीता मलिक का कहना है कि उसका दो साल का बेटा मोबाइल देखकर ही दूध पीता है और खाना खाता है लेकिन इंटरनेट न चलने से चिडचिड़ापन आ गया है और खानपान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

कोट

कन्फेक्शनरी की दुकान पर सामान लेने के लिए लोग कई बार नकद रुपये साथ नही लेकर आते तो गूगल पे, फोन पे या अन्य एप के माध्यम से पेमेंट करते थे लेकिन अब इंटरनेट बंद होने से काम ठप हो गया है। पहले उनकी सेल ठीक हो जाती थी लेकिन अब बिल्कुल घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चिराग बत्रा, दुकानदार
----
ब्याह शादी में कैटरिंग का काम करने के बाद कई बार मालिक ऑनलाइन पेमेंट के विकल्प को पसंद करते थे लेकिन अब इंटरनेट बंद होने से पेमेंट अटकी पड़ी है। वहीं बेकरी का काम प्रभावित हो रहा है।
साहिल अरोडा, दुकानदार
-----

इंटरनेट बंद से पिछले चार दिन से काम धंधों पर बुरा असर पड़ा है क्योंकि इससे वे सामान लेने के बाद डिजिटल पेमेंट करना आसान समझते थे लेकिन कई बार पर्स घर रह जाने की स्थिति में सामान लेने के बाद रुपये देने में दिक्कत आती है।

-महेश कुमार, दुकानदार
----

वर्तमान केंद्र सरकार ने आमजन को डिजिटल भुगतान के लिए इतना जागरूक कर दिया कि लोग पर्स साथ लेकर आना भी कम कर दिया है लेकिन अब इंटरनेट बंद होने से समस्या दोगुनी हो गई है, जिससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है।
-सुरेश कुमार, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed