फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly man hit by snake on road, condition critical

Fatehabad News: बुजुर्ग को सांड़ ने सड़क पर पटका, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by snake on road, condition critical
भूना। शहर में लावारिस पशुओं का कहर इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन लोग इनके हमले का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामले में सांड़ के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग के सिर में सांड़ का सींग लगने उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। बुजुर्ग की फिलहाल हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी मंदिर के नजदीक शास्त्री मंडी निवासी 68 वर्षीय बूराराम सोनी घर से बाहर गली में वीरवार को घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान गली में आपस में लड़ रहे सांड़ में से एक ने उन्हें टक्कर मार दी। सांड़ की टक्कर से वह सिर के बल जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई। परिजन उसे उकलाना रोड पर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

शहर में सड़क पर घूम रहे 300 से अधिक गोवंश
गौरतलब है कि शहर में पिछले दो वर्षों से लावारिस गोवंश सड़कों पर बड़े स्तर पर घूम रहा है। नगरपालिका भूना के पास खुद की नंदीशाला होने के बावजूद गोवंश को पकड़ने के लिए मूकदर्शक बने हुए हैं। शहर में लावारिस गोवंश की संख्या कम नहीं हो रही है। भूना निवासी बलजीत सिंह, सुभाष चंद्र, कृष्ण कुमार, रामनिवास आदि ने बताया कि लावारिस गोवंश सड़क पर सरेआम घूम रहा है और आपस में टकराने के कारण कई बड़े हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका श्रीकृष्ण प्रणामी नंदीशाला को प्रति महीना 70000 की आर्थिक मदद दे रही है। इसके बावजूद शहर में 300 से ज्यादा गोवंश सड़कों पर घूम रहा है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के अधिकारियों की लचर व्यवस्था का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जल्दी लावारिस गोवंश को नगरपालिका की श्रीकृष्ण प्रणामी नंदीशाला में भेजा जाएगा। शहर में काफी संख्या में गोवंश घूम रहा है। उनको पकड़कर नंदीशाला में पहुंचाने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी।
-जितेंद्र शर्मा, सचिव, नगरपालिका भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed