{"_id":"6af5f6c876cf542b5d07a9d8","slug":"elderly-man-found-injured-by-the-roadside-taken-to-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164533-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क किनारे घायल मिले बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क किनारे घायल मिले बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल
Thu, 12 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सडक़ हादसे में घायल बुजुर्ग की मदद करते इनेलो नेता सुनैना चौटालास्त्रोत प्रवक्ता
फतेहाबाद। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने फतेहाबाद जाते समय सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचवाकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। बुजुर्ग को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और तत्काल उपचार की व्यवस्था करवाई।
सुनैना चौटाला संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए फतेहाबाद आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनकी नजर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। बुजुर्ग दर्द से कराह रहे थे। यह देखकर उन्होंने चालक को तुरंत गाड़ी रोकने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर बुजुर्ग के पास पहुंचीं और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बुजुर्ग से बातचीत कर घटना और उनकी स्थिति की जानकारी ली। बुजुर्ग की हालत देखते हुए सुनैना ने अपने साथ मौजूद सहयोगियों और कार्यकर्ताओं की मदद से वाहन की व्यवस्था करवाई। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने साथ गए पदाधिकारियों को बुजुर्ग के इलाज और देखभाल में कोई कमी नहीं रहने देने के निर्देश भी दिए।