फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly man dies in road accident, case filed against driver

Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, चालक पर केस दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in road accident, case filed against driver
भट्टू कलां। भट्टू-फतेहाबाद रोड पर माइनर के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। भट्टू कलां थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी अंग्रेजो देवी के बयान पर कंपाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर सायं देव नगर काॅलोनी भिवानी निवासी करीब 65 वर्षीय मंगल सिंह व उसकी पत्नी अंग्रेजो देवी सहित पांच सवारियां भट्टूकलां रेलवे स्टेशन से एक ई-रिक्शा में सवार होकर ढिंगसरा स्थित बाबा मन सागर धाम पर जा रहे थे। रास्ते में माइनर के समीप उनकी ई-रिक्शा के आगे चल रही एक कंपाइन मशीन ने अचानक मोड़ दी। जिससे उनका ई-रिक्शा कंपाइन से टकरा गया। जिससे मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को तुरंत भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से मंगल सिंह की हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगल सिंह व उसकी पत्नी अंग्रेजो देवी व कुछ अन्य लोग भिवानी से आकर होली, दिवाली पर्व पर लगने वाले बाबा मनसागर धाम के मेले में खिलौनों व प्रसाद आदि की दुकान लगाते हैं। शुक्रवार को वे दुकान लगाने के लिए ढिंगसरा स्थित बाबा मनसागर धाम पर दुकान के लिए जगह की पर्ची कटवाने के लिए जा रहे थे। जब देर शाम को वे भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर उतर कर मनसागर धाम पर जा रहे थे तो रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed