फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly dies of corona, 92 infected including Deputy Commissioner and four doctors

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, उपायुक्त व चार डॉक्टरों समेत 92 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona, 92 infected including Deputy Commissioner and four doctors
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में तेज हो गई है। अफसर और डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। सोमवार को उपायुक्त प्रदीप कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उपायुक्त की दो दिन से तबीयत खराब थी, सोमवार को रैपिड सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा जिले में चार डॉक्टर, तीन एलटी समेत 92 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमित रतिया निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार 69 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल 309 सक्रिय केस हैं। राहत ये है कि एक ही संक्रमित अस्पताल में दाखिल है अन्य सभी होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ, एलएमओ, एमओ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले ऐनेथिसिया भी संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं लैब के तीन एलटी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को फतेहाबाद में 28, रतिया शहर में 13, रतिया ग्रामीण में 10, भट्टू में 11, बड़ोपल में 6, भूना में 11, जाखल में 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

दिन संक्रमण दर नए केस मिले
4 जनवरी 1.49 9
5 जनवरी 1.13 8
6 जनवरी 1.39 9
7 जनवरी 3.17 21
8 जनवरी 5.71 24
9 जनवरी 0.66 3
10 जनवरी 2.91 21
11 जनवरी 4.22 32
12 जनवरी 2.66 19
13 जनवरी 6.21 44
14 जनवरी 14.26 92
15 जनवरी 7.74 53
16 जनवरी 22.49 65
17 जनवरी 10.56 92
10 दिनों में कोरोना संक्रमित तीन मौतें
सोमवार को रतिया निवासी कोरोना संक्रमित 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग बीपी और वह बीमारी से पीड़ित था। इसके अलावा परिवार ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी। जिले में 10 दिनों में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तीनों ने ही कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिनों में मिल चुके 492 कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में कितनी तेजी से बढ़ रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 14 दिनों में 492 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा तीन संक्रमितों की मौत हुई है। अभी फिलहाल 309 मामले सक्रिय है।
3041 ने लगाया टीका, 66 ने बूस्टर डोज लगवाई
जिले में सोमवार को 3041 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया है। इसमें 527 किशोरों ने टीका लगवाया। इसके अलावा 18 से 44 आयु वर्ग के 1725 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 66 पात्रों ने बूस्टर डोज लगवाई है। जिले में अब तक 560 पात्रों को बूस्टर डोज लग चुकी है।

कोट
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनें की जरूरत की है। मास्क लगाकर रखे और वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिले में अभी 309 मामले सक्रिय हैं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed