फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly death due to corona

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, एक दिन पहले मिला था संक्रमित

Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona
जिले में नए साल के पहले दिन कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग की एक दिन पहले ही रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 117 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भूना निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की वीरवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उपचार के लिए बुजुर्ग को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा जिले में एक अन्य मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। लैब से 733 लोगों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट आई है इसमें दो मरीज संक्रमित मिले है इसमें एक मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पांच मरीज ठीक भी हुए है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 34 हो गई है। भूना और जाखल में एक-एक मरीज सक्रिय है। इसके अलावा टोहाना क्षेत्र में 9 तथा बड़ोपल क्षेत्र में 8 मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed