फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Eight suspensions including two SDOs

डार्क जोन में 89 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के आरोप में दो एसडीओ व दो जेई सहित आठ सस्पेंड

Mon, 26 Oct 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eight suspensions including two SDOs
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंधन की ओर से डार्क जोन में 89 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के आरोप में टोहाना डिविजन के दो एसडीओ व दो जेई सहित आठ अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यालय की ओर से सोमवार दोपहर बाद इन अधिकारियों के निलंबन आदेश अधीक्षक अभियंता के पास भेजे गए हैं। जानकारी अनुसार जिले का टोहाना डिविजन में भूजल स्तर काफी नीचे है। इस खंड को सरकार ने डार्क जोन में रखा हुआ है जहां पर बिजली निगम ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं कर सकता। पता चला है कि पिछले दिनों निगम के इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने 89 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए जबकि 95 कनेक्शनों के लोड बढ़ा दिए थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद निगम प्रबंधन ने जाखल के तत्कालीन एसडीओ संजय सिंगला, टोहाना के अर्ध शहरी सब डिविजन के एसडीओ मंदीप कुंडू, रतिया के जेई जयसिंह व एक अन्य जेई के अलावा चार कंज्यूमर क्लर्क को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

62 जमींदारों ने भी दिए थे बोगस एफिडेविट
सूत्रों के अनुसार इस मामले में जमींदारों पर भी आंच आएगी। 62 जमींदारों ने बोगस एफिडेविट बनाकर बिजली निगम कार्यालय में जमा करवा दिए। इन एफिडेविट में लिखा हुआ था कि उक्त किसानों को कनेक्शन जारी कर दिए जाएं। हालांकि, वह आगामी जांच का विषय है। ऐसे में जांच रिपोर्ट पूरी होने पर इन किसानों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डार्क जोन में 89 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने व 95 का लोड बढ़ाने के मामले में दो एसडीओ, दो जेई सहित आठ अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। जमींदारों ने भी बोगस एफिडेविट दिए हैं। -आरके सोढ़ा, डायरेक्टर, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed