फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Eight councilors of Tohana leveled corruption charges against EO, JE and Pradhan

Fatehabad News: टोहाना के आठ पार्षदों ने ईओ, जेई और प्रधान के खिलाफ जड़े भ्रष्टाचार के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Eight councilors of Tohana leveled corruption charges against EO, JE and Pradhan
टोहाना। शहर के आठ पार्षदों ने नगर परिषद के प्रधान सहित ईओ व जेई पर भ्रष्टाचार करके हजारों रुपये के फर्जी बिल पास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, निकाय मंत्री कमल गुप्ता, पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली सहित विजिलेंस से जांच की गुहार लगाई है ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन




नगर पार्षद जॉनी मेहता, रामकुमार सैनी, पवन खोबड़ा, सुरेश सेठी, सतीश पुरी, अशोक गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि अमित भाटिया व नंदलाल खोबडा ने कहा कि उनके पास शिकायत आ रही थी कि नगर परिषद में पिछले लम्बे समय से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने वहां से बिल निकलवाए तो काफी बिल फर्जी मिले। नगर परिषद द्वारा दी विकास मल्टीपर्पज सोसायटी के नाम उक्त बिलों की पेमेंट की गई है, जबकि उक्त फर्म द्वारा कोई कोटेशन भी नहीं दी गई थी। पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा वीवीआईपी मूवमेंट के तहत एसडीएम के आदेश का हवाला देते हुए किसान रेस्ट हाउस के बाहर मिट्टी गिरा कर करीब पचास हजार रुपये के बिल पास किए गए जबकि किसान रेस्ट हाउस के बाहर कहीं भी मिट्टी नहीं गिरवाई गई, न ही कोई काम करवाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा इस काम को लेकर एक फोटो बिल के साथ लगाई गई है, जो बलियाला रेस्ट हाउस की है जबकि बलियाला रेस्ट हाउस सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। जहां नगर परिषद कोई काम नहीं करवा सकती, इसकी पुष्टि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी की है। उन्होंने कहा कि इस बिल को पास करने के लिए नगर परिषद के जेई सुमित कुमार, ईओ संदीप सोलंकी व नगर परिषद प्रधान नरेश बंसल द्वारा हस्ताक्षर करके पेमेंट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इस बिल की कहीं भी ऑडिट नहीं करवाई गई तथा एमई व एक्सईएन के कोई हस्ताक्षर नहीं करवाए गए। इससे स्पष्ट होता है कि नगर परिषद में बड़े स्तर पर घोटाला चल रहा है लेकिन पार्षद इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। पार्षदों ने कहा कि किसान रेस्ट हाउस के बाहर मिट्टी गिराने व उसे ठीक करने के नाम पर तीन चार बार में बिल पास किए गए हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है।

बयान -----

पार्षदों द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।



- नरेश बंसल, चेयरमैन, नगर परिषद टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed