फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Efforts to drain out water from Bangaon school continued throughout the day

Fatehabad News: बनगांव के स्कूल में पानी निकालने के लिए दिनभर चली कवायद

Fri, 01 Aug 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Efforts to drain out water from Bangaon school continued throughout the day
गांव बनगांव के स्कूल परिसर में भरा बारिश के पानी को निकालने के लिए पंप लगाते ग्रामीण। ग्रामीण
फतेहाबाद। बनगांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भरे बारिश के पानी की निकासी के लिए दिनभर कवायद चली। पंचायत की ओर से पंप लगाकर पानी निकाला गया। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने बाल्टी लेकर मोर्चा संभाला। बुधवार और वीरवार को बारिश के कारण स्कूल परिसर और कक्षाओं में करीब ढाई फीट तक पानी भर गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब विद्यार्थी और शिक्षक स्कूल पहुंचे तो स्कूल परिसर, प्रधानाचार्य कक्ष और कई कमरों में पानी भरा नजर आया। प्रधानाचार्य मांगेराम ने बताया शुक्रवार सुबह जब स्कूल में आए तो पूरे स्कूल परिसर में में पानी भरा था। वहीं स्कूल के कुछ कमरों में पानी नहीं भरा। इस कारण बच्चों को वहां पर बैठाया गया। दो दिन स्कूल बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

---
हर साल आती है यह समस्या
ग्रामीण रमेश कुमार, जितेंद्र, मंगल आदि ने बताया कि हर साल यह समस्या आती है। स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस मामले में अवगत करवाया हुआ है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हर साल पानी भरने पर ग्रामीणों व पंचायत के सहयोग से पानी निकाला जाता है। स्कूल के पास इतने संसाधन नहीं हैं और उच्च अधिकारी भी इस ओर से ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed