फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Effective action should be taken promptly in pending cases

Fatehabad News: लंबित मामलों की में शीघ्र हो प्रभावी कार्रवाई

Wed, 10 Dec 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Effective action should be taken promptly in pending cases
पुलिस लाइन फतेहाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन। पुलि
फतेहाबाद । पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी प्रवेक्षण अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

एसपी ने जिले में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों की विवेचना, वारंट निष्पादन, बदमाशों की धरपकड़ और साइबर अपराध की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित मामलों की जांच तेजी से कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। पुलिस टीमों को फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को रोजाना की रिपोर्ट समय पर भेजने और हर परिस्थिति में त्वरित व पेशेवर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी टोहाना उमेद सिंह, डीएसपी फतेहाबाद जगदीश कुमार, डीएसपी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed