फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Education Minister inaugurated women cultural centers of 19 villages

Fatehabad News: शिक्षा मंत्री ने 19 गांवों के महिला सांस्कृतिक केंद्रों का किया उद्घाटन

Mon, 28 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Education Minister inaugurated women cultural centers of 19 villages
फतेहाबाद में जिला स्तरीय तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिलाएंस्त्रोत प्
फतेहाबाद। डीपीआरसी हॉल में सोमवार को जिलास्तरीय तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा शामिल हुए। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति, परंपरा व महिला सशक्तीकरण की सुंदर झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ढांडा ने जिले के 19 गांवों ठुईयां, भट्टू, जांडली कलां व खुर्द, कुम्हारिया, दिवाना, म्योंद कलां व खुर्द, मुसाखेड़ा, रूपांवाली, उदयपुर, खुंडन, नागपुर, नूरकी अहली, रोजावाली, सरदारेवाला, अकांवाली, चंदड़ खुर्द व कन्हेड़ी में बने महिला सांस्कृतिक केंद्रों का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और पारंपरिक वस्त्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की। तीज उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक मंच, महिला मेले और लोकनृत्य इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणवी परंपरा की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि तीज महिलाओं के सौभाग्य, समृद्धि और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पर्व है। यह न केवल हमारी परंपरा को जीवंत करता है, बल्कि महिला सशक्तीकरण को भी मजबूती देता है।
मंत्री ने कहा कि तीज उत्सव पर भाई द्वारा अपनी बहन को कोथली देने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा है। बहनें अपनी ससुराल में भाई के आने का इंतजार करती हैं और भाई के आने पर खुशी व्यक्त करती है तथा अपने भाई के सदैव फलने-फूलने की कामना करती हैं।
कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, हरकोफैड चेयरमैन वेद फुलां, एडीसी अनुराग ढालिया, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, डीएसपी जगदीश काजला, डीईओ संगीता बिश्नोई, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, विभिन्न स्वयं सहायता समूह तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
-

36 माह में तैयार हो जाएगा कॉलेज

पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए फतेहाबाद कॉलेज की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में मंजूर हुआ था और इसे जल्द नए भवन में स्थानांतरित किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने जवाब में कहा कि 8 एकड़ भूमि की सारी औपचारिकता पूरी हो गई है और निर्माण कार्य 36 महीने के समय से पहले पूरा कर कॉलेज चालू किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को कोथली भेजकर इस पर्व को विशेष रूप से मनाया है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि पर्व महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।


-

स्वयं सहायता समूह हुए सम्मानित

शिक्षा मंत्री ने प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये का जाखल ब्लॉक के बाबा बिलासगर स्वयं सहायता समूह को, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये का भूना ब्लॉक के एकता समूह को और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये का टोहाना ब्लॉक के भारती स्वयं सहायता समूह को प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed