फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Education Department will teach German language to government school children

सरकारी स्कूल के बच्चों को जर्मन भाषा सिखाएगा शिक्षा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Education Department will teach German language to government school children
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे विदेशों में जाकर नौकरी कर सकें और अच्छा मुकाम हासिल कर सकें। इसको लेकर शिक्षा विभाग इन बच्चों को जर्मन भाषा सिखाएगा। ये ही नहीं विदेश में प्लेसमेंट भी उपलब्ध करवाएगा। छात्र जर्मन भाषा सीखने के लिए आगे आए इसको लेकर नोएडा की एजू जॉब टू कॉम के साथ मिलकर शिक्षा विभाग काम कर रहा है।
विज्ञापन

ये कंपनी बच्चों को पहले मोटिवेट करेगी और फिर उनकी काउंसिलिंग करेगी। इसके बाद इच्छुक छात्रों को कंपनी चंडीगढ़ में जर्मन भाषा सिखाएगी और फिर विदेश में अलग-अलग कंपनी में प्लेटसमेंट करवाएगी। विद्यार्थी के जर्मन भाषा सीखने, वीजा लगवाने और खाने-पीने का खर्च कंपनी उठाएगी। हालांकि इसके लिए कंपनी को तय राशि चुकानी होगी। इसको लेकर सोमवार को फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लेवल चार पास आउट एनएसक्यूएफ के छात्रों को जर्मन भाषा सीखने के लिए काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। सेमीनार की अध्यक्षता एपीसी महाबीर सिंह ने की। इस सेमिनार में एजु जॉब के कोआर्डिनेटर मोहन ने बच्चों को जर्मन भाषा सीखने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी संयोजक मोहद शौकीन ने छात्रों को उद्यमी बनने को लेकर प्रेरणा दी।
विज्ञापन

जिले के 43 स्कूलों में चल रही है 91 लैब
शिक्षा विभाग अधिकारियों के मुताबिक जिले में नेशनल स्कीन क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क के तहत 43 स्कूलों में 91 लैब चल रही है। इन लैब में 6482 विद्यार्थी कोर्स कर रहे है। आईटी स्कील में सबसे ज्यादा 2250 छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चल रही है ट्रेड
आईटी
ब्यूटी एवं वेल्नेस
रिटेल
ऑटोमोबाइल
फिजिकल स्पोर्ट्स एवं एजुकेशन
सिक्योरिटी
पेशंट एवं हेल्थकेयर
मीडिया एवं इंटरटेनमेंट
एग्रीकल्चर
बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सर्विस
कोट
समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से नेशनल स्कील क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत 43 स्कूलों में 91 लैब चल रही है। यहां कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी प्लेसमेंट मिल सके और वह कामयाब हो सके, इसको लेकर समय-समय पर सेमीनार आयोजित किए जाते हैं। इसी के तहत नोएडा की कंपनी विद्यार्थियों को जर्मन भाषा सीखने के लिए प्रेरित कर रही है और इसी को लेकर सेमीनार आयोजित किया गया।
- महाबीर सिंह, एपीसी, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed