{"_id":"680bc81fa40576c3b80d8d8c","slug":"education-department-will-close-down-non-recognized-schools-with-the-help-of-police-security-sought-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-132803-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर पुलिस के साथ कार्रवाई की तैयारी कर रहा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर पुलिस के साथ कार्रवाई की तैयारी कर रहा शिक्षा विभाग
Fri, 25 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के कर्मचारी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्र
फतेहाबाद। जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग अब एक्शन की तैयारी में है। शिक्षा विभाग पुलिस टीम को साथ लेकर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करवाएगा। इस बारे में बंद करने वाले स्कूलों के बाहर नोटिस भी चस्पा किया जाएगा।
जिला शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें सामने आया है कि जिले में 26 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल नया सत्र शुरू होने से पहले चल रहे थे। विभाग ने सत्र शुरू होने पर सर्वे करवाया तो रिपोर्ट मिली कि 16 बंद हो चुके हैं और 10 खुले हैं।
अब इन स्कूलों को शिक्षा विभाग पुलिस की मदद से बंद करवाएगा। विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों से दो दिन में शपथ पत्र भी मांगा है। जिसमें उन्हें दो दिन में कार्रवाई करके बताना होगा कि उनके खंड में कोई गैर मान्यता प्राप्त स्कूल नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
-
बीईओ से मांगी गई रिपोर्ट
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके निर्देश दिए है कि खंड में के अधीन अगर कोई स्कूल गैर मान्यता प्राप्त चल रहा है तो तत्काल प्रभाव से बंद करवाया जाए। कई खंड में अभी भी स्कूल चल रहे हैं। अगर किसी भी खंड में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं तो खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी दो दिन में शपथ पत्र भी देंगे कि जिले में कोई भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय नहीं चल रहा है।
-
एसपी से मांगी सुरक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल बंद करवाएंगे, इस काम के लिए सुरक्षा प्रदान की जाए।
-
जिले में स्कूलों की स्थिति
जिले में सरकारी स्कूल- 620
जिले मान्यता प्राप्त निजी स्कूल - 251
-
जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई की तैयारी है। बीईओ को निर्देश दिए गए है कि उनके क्षेत्र में चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।