फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Education department committee reaches school, finds lock hanged, parents' statements recorded

शिक्षा विभाग की कमेटी स्कूल में पहुंची, लटका मिला ताला, अभिभावकों के बयान किए दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Education department committee reaches school, finds lock hanged, parents' statements recorded
फतेहाबाद/भट्टूकलां। गांव दैयड़ में मोहनलाल उर्फ मोनू हत्याकांड के चलते गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों की शिक्षा को लेकर बुधवार को शिक्षा विभाग की टीम विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण मल्होत्रा की अध्यक्षता में कमेटी सदस्य जिसमें अशोक कुमार प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीलीमंदोरी, सतबीर सिंह मुख्य अध्यापक राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भट्टूकलां व रायसिंह मुख्य अध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय दैयड़ पहुंचे लेकिन स्कूल में ताला लगा मिला और स्कूल संबधित कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। कमेटी ने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

वहीं टीम ने राजकीय उच्च विद्यालय दैयड़ में ग्रामीणों व गोल्डन वैली स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों से इस बारे चर्चा कर उनके बयान भी लिए। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्कूल में पहली से बारहवीं तक 400 से अधिक बच्चे पढ़ते थे। पांच जुलाई को दैयड़ निवासी मोहनलाल की हत्या कर स्कूल के पास ही दफनाने के खुलासे होने व आरोपी स्कूल संचालक तथा मालिक को जेल जाने के बाद अब अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द एसएलसी जारी करने की मांग कर रहा है वहीं उन्होंने इस स्कूल की मान्यता भी रद्द करने की मांग की। इससे पूर्व यह कमेटी आठ जुलाई को भी यहां निरीक्षण करने पहुंची थी तब भी स्कूल में कोई नहीं मिला था। कमेटी ने इस संबंध में बुधवार को पूरी रिपोर्ट बना विभाग के उच्च अधिकारियों के पास भेजी है। ताकि इच्छुक अभिभावकों को उनके बच्चों को जल्द एसएलसी जारी हो सके। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण मल्होत्रा का कहना है कहा कि निरीक्षण किया गया अभिभावक व ग्रामीणों के बयान लिए है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के पास भेजी गई है। बच्चों के भविष्य को खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
मामले को लेकर बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। वीरवार को रिपोर्ट लि जाएगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed