{"_id":"681a4d6a79f53567a30a8ca5","slug":"education-department-closed-five-unrecognized-schools-and-issued-notices-to-five-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133412-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त पांच स्कूल करवाए बंद, पांच को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त पांच स्कूल करवाए बंद, पांच को जारी किए नोटिस
Tue, 06 May 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में स्कूल का निरीक्षण करतीं जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई
फतेहाबाद। जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू करते हुए पांच स्कूलों को बंद करवा दिया और पांच को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बाद जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों में खलबली मची हुई है। शिक्षा विभाग के नोटिसों के बाद भी जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को दाखिला देने की प्रक्रिया जारी है। इसके चलते विभाग ने टोहाना, भट्टूकलां और भूना क्षेत्र में स्कूलों को बंद करवाया है और खंड फतेहाबाद में नोटिस जारी किए गए हैं।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टोहाना में बिना अनुमति नाम बदलकर चलाए जा रहे चैतन्य टैक्नो स्कूल को बंद करवाया गया है। इसके अलावा अमर पब्लिक स्कूल ढांड, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सूलीखेड़ा, रामाकृष्णा पब्लिक स्कूल हसंगा और शांति निकेतन पब्लिक स्कूल टोहाना को बंद करवाया गया है। वहीं फतेहाबाद में विभाग की तरफ से दानवीर पब्लिक स्कूल, बाल गोपाल प्ले वे स्कूल, लॉर्ड कृष्णा स्कूल बनगांव, जेएलवी विद्या देवी स्कूल काजलहेड़ी और एवरेस्ट ग्रीन स्कूल नागपुर को नोटिस जारी किया गया है। डीईओ ने 10 दिन पहले बीईओ को निर्देश दिए थे कि पुलिस की मदद से गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद करवाए जाएं।
-
जिले में विद्यालयों की स्थिति
जिले में राजकीय विद्यालय- 620
जिले मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय - 251
-
जिले में पिछले साल चल रहे थे 26 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सत्र शुरू होने से पहले सूची जारी की थी। इसी सूची के मुताबिक जिले में सर्वे के दौरान पिछले साल 26 स्कूल गैर मान्यता चल रहे थे। विभाग ने इस साल मार्च माह में दोबारा सर्वे करवाया तो 16 स्कूल बंद मिले और 10 का संचालन मिला। लेकिन विभाग ने दोबारा फिर सर्वे किया तो कई स्कूल और मिले जो गैर मान्यता प्राप्त हैं। वहीं कई स्कूलों की मान्यता कम कक्षाओं की है लेकिन उससे ज्यादा की कक्षाओं में विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। टोहाना के चैतन्य टैक्नो स्कूल में पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान मान्यता से ज्यादा की कक्षाएं चलती मिली थी। इस दौरान स्कूल का बिना अनुमति नाम बदलकर चलाने पर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बीईओ स्तर पर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस दिए जा रहे हैं और बंद करवाया जा रहा है। टोहाना में चैतन्य टैक्नो स्कूल को बिना अनुमति नाम बदलने पर एक बार बंद करवा दिया गया है। स्कूल प्रबंधन को दस्तावेज दिखाने होंगे, इसके बाद ही संचालन कर पाएंगे। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों का दाखिला करवाते समय स्कूल की मान्यता जरूर जांच लें।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी