{"_id":"66844bc7a97632bb93079ff4","slug":"eclipse-on-55-projects-of-the-city-deputy-chief-stopped-the-file-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118818-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर के 55 परियोजनाओं पर ग्रहण, उपप्रधान ने रोकी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर के 55 परियोजनाओं पर ग्रहण, उपप्रधान ने रोकी फाइल
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा चिल्ली झील के सुंदरीकरण का बनाया गया डिजाइन
फतेहाबाद। नगर परिषद के नए हाउस को चुने गए दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी भी सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा शहर के विकास को लेकर बनाए गए 55 परियोजनाओं के प्रस्तावों पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है। वित्तीय कमेटी द्वारा सहमति देने के बाद अब उपप्रधान सविता टुटेजा ने फाइल रोक ली है और हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसमें शहर के चिल्ली सुंदरीकरण का ढाई करोड़ का प्रस्ताव, करीब सवा दो करोड़ का साइकिल ट्रैक का प्रस्ताव भी शामिल हैं।
उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि जो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं उसमें करीब 10 वार्डों के काम ही शामिल नहीं हैं। सभी वार्ड बराबर हैं, जब उनके कामों की रिपोर्ट तैयार होकर आएगी तब एक-साथ हस्ताक्षर किए जाएंगे। उपप्रधान के हस्ताक्षर के बाद फाइल प्रधान के पास भेजी जानी है। इसके बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया होगी। वहीं प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने विकास कार्यों के बिलों के भुगतान को लेकर बुधवार को दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई है। इस बैठक में उप प्रधान सविता टुटेजा, सदस्य रमेश गिल्होत्रा शामिल होंगे। सहमति के बाद बिलों का भुगतान होगा। भुगतान स्वीकृति कमेटी की बैठक पहले दो बार हो चुकी है लेकिन प्रधान-उपप्रधान दोनों ही नहीं पहुंचे थे।
बता दें कि बड़े शहरों की तर्ज पर शहर की अलग-अलग गलियों में संकेतक लगाए जाएंगे। जिसमें मोहल्ले का नाम, गली नंबर आदि शामिल होंगे। इस पर करीब 48.97 लाख खर्च का अनुमान है। वहीं शहर के वार्ड नंबर 1, 5, 9, 20, 10 और 3 में रिपेयर वर्क करवाए जाने है। इसके अलावा वार्ड नंबर 18, 24, मॉडल संस्कृति स्कूल के पास और मॉडल टाउन में संदूजा अस्पताल के पास रिचार्ज बोर लगाया जाना है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने तैयार किए हैं ये प्रस्ताव
विकास कार्य अनुमानित राशि
वार्ड नंबर 14 में सीसी गली निर्माण 14 लाख
वार्ड नंबर 3 में सीसी गली निर्माण 19 लाख
वार्ड नंबर 2 में गली का दोबारा निर्माण 6 लाख
वार्ड नंबर 2 में गली का दोबारा निर्माण 28 लाख
वार्ड नंबर 11 में सीसी गली निर्माण 22 लाख
वार्ड नंबर 10 में इंटरलोकिंग गली निर्माण 6 लाख
वार्ड नंबर 14 में सूर्या इंकलेव में सीसी गली निर्माण 10 लाख
वार्ड नंबर 7 में डीएसपी रोड के पास गली निर्माण 14 लाख
वार्ड नंबर 8 में दो सीसी गलियों का निर्माण 30 लाख
वार्ड नंबर 9 में दो सीसी गलियों का निर्माण 33 लाख
वार्ड नंबर 11 में सीसी गली निर्माण 17 लाख
वार्ड नंबर 10 में मेन रोड से टावर तक सीसी गली निर्माण 19 लाख
वार्ड नंबर 5 में बिल्लू कुमार वाली गली में सीसी निर्माण 25 लाख
वार्ड नंबर 2 में ओम निवास स्कूल वाली गली का निर्माण 28 लाख
वार्ड नंबर 5 में डिपू से माजरा रोड तक सीसी रोड का निर्माण 48 लाख
वार्ड नंबर 11 की गली नंबर दो में निर्माण 20.68 लाख
हुडा सेक्टर में शौचालय का निर्माण 13.67 लाख
वार्ड नंबर 1 में अलग-अलग गलियों का निर्माण 31.28 लाख
वार्ड नंबर 22 में अलग-अलग गलियों का निर्माण 79.05 लाख
वार्ड नंबर 21 में अलग-अलग गलियों का निर्माण 70 लाख
वार्ड नंबर 12 में विपुल मेहता वाली गली में सीसी निर्माण 21.59 लाख
वार्ड नंबर 12 में फुटपाथ निर्माण 10.84 लाख
वार्ड नंबर 19 के शिव नगर में गली निर्माण 26.10 लाख
वार्ड नंबर 4 में दयानंद स्कूल वाली गली निर्माण 16.42 लाख
वार्ड नंबर 4 में शांति निकेतन स्कूल वाली गली निर्माण 9.38 लाख
वार्ड नंबर 25 में रिलेवलिंग 19.40 लाख
वार्ड नंबर 25 में गली नंबर दो में सड़क निर्माण 43.73 लाख
वार्ड नंबर 24 के ऑफिसर कॉलोनी में लगी निर्माण 25.73 लाख
सुंदरीकरण के बड़े प्रोजेक्ट भी रुके
नगर परिषद द्वारा चिल्ली झील के सुंदरीकरण का 2 करोड़ 49 लाख का प्रोजेक्ट तैयार कर रखा है। इसको लेकर डिजाइन भी तैयार है। दिवंगत पार्षद वजीर जाखड़ के नाम से 6.86 लाख से वेलकम गेट लगना है। इसके अलावा मिनी बाइपास पर 2.80 करोड़ से साइकिल ट्रैक बनाया जाना है।
40 लाख से लगने हैं बस क्यू शेल्टर, ऑटो मार्केट में साढ़े 28 लाख से होने है काम
नगर परिषद ने करीब 10 जगहों पर बस क्यू शेल्टर लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रखा है। इस पर करीब 40 लाख रुपये लागत आनी है। तो वहीं शहर के ऑटो मार्केट में करीब 28 लाख से काम होने है। करीब 20 लाख से दीवारों पर पेंट करवाया जाना है। इसके अलावा 8.50 लाख से शौचालय की मरम्मत होनी है।
कोट
नगर परिषद की तरफ से मुझे जब प्रस्ताव दिया गया था, उसी समय मैंने हस्ताक्षर कर दिए थे। इस बात को करीब 15 दिन हो गए है।
- ज्योति मेहता, पार्षद एवं सदस्य वित्तीय कमेटी
कोट
प्रस्ताव की फाइल मेरे पास ही है। जो प्रस्ताव तैयार किए गए है उसमें करीब 10 वार्ड ऐसे है जिनका कोई काम शामिल नहीं किया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को कहा है कि जो वार्ड रह गए है उनके काम भी शामिल करें और इसको लेकर नोटिंग तैयार करें, एक-साथ हस्ताक्षर किए करूंगी, हमारे लिए सभी पार्षद बराबर हैं।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद