फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   E-tendering and portal will be canceled as soon as Congress government is formed: Hooda

कांग्रेस की सरकार बनते ही ई-टेंडरिंग और पोर्टल करेंगे रद्द : हुड्डा

Sun, 05 Nov 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
E-tendering and portal will be canceled as soon as Congress government is formed: Hooda
पूर्व सीएक को पगड़ी पहनाते सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैण।
टोहाना(फतेहाबाद)। सरपंचों की प्रदेशस्तरीय रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद ई-टेंडरिंग और पोर्टल को रद्द करेंगे। साथ ही पंचायतों को मजबूत किया जाएगा। सरपंचों की इस प्रदेशस्तरीय रैली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान आंदोलन को समर्थन देने आए थे।
विज्ञापन

यह रैली सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह गिल ने आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस की समस्त लीडरशिप ने मौजूदा गठबंधन सरकार पर जमकर वार किया, लेकिन पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। जबकि यह रैली पंचायत मंत्री के गढ़ में ही आयोजित की गई थी। रैली को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि सरपंच छोटी नहीं असली सरकार है। मैंने स्वयं भी राजनीति की शुरुआत ब्लॉक समिति का चुनाव लड़कर व बाद में ब्लॉक अध्यक्ष समिति का अध्यक्ष बनकर की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायतें छोटी सरकार नहीं है। यह वह सरकार हैं, जो प्रदेश में सरकार बनाने को अमलीजामा पहनाती हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज महात्मा गांधी की परिकल्पना थी। ग्राम स्वराज की देन उन्होंने ही दी। यह रैली खाली जाने वाली नहीं है, यह पंचायती राज और प्रदेश की राजनीति में रंग लेकर आएगी। रैली में काफी संख्या में सरपंच, ग्रामीण सफाईकर्मी, नरेगा मेट एवं मजदूरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रैली संयोजक का नाम भूले
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान जब मंच पर सरपंच एसोसिएशन का धन्यवाद करने आए तो प्रदेशाध्यक्ष का नाम रणबीर सिंह की जगह रणधीर सिंह बोलते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार को हटाकर हुड्डा की सरकार बनाओ जो जनता के कार्य करेगी। कांग्रेस सरकार के समय में किसानों के बिजली के बिल व कर्जे माफ किए गए जबकि वर्तमान में आमजन परेशान हो चुका है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के चित्तौडगढ़ में होने पर कहा कि भाजपा वालों ने सारे चॉपर बुक कर दिए, इसलिए वे नहीं आ पाए उनकी हाजिरी लगा देना।


सरपंच ने किया कांग्रेस का गुणगान और भाजपा पर बरसे

इस दौरान मंच से बोलते हुए सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है इसलिए सरपंचों ने अपनी ताकत का परिचय दिया है। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन की उपाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने मंच के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व सीएम हुड्डा का गुणगान किया। बेनीवाल ने मंच के माध्यम से जजपा, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं पंचायत मंत्री को लुटेरा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए ई-टेंडरिंग लागू की है। उन्होंने कहा कि सभी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनाने का संकल्प लें।



कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है जनता : पूर्व मुख्यमंत्री

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार के द्वारा जो पंचायत के अधिकार का हनन किया जा रहा है, उसके विरोध में यह रैली की गई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग गठबंधन सरकार को हराकर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। इस दौरान आप की रोहतक व कुरुक्षेत्र में जेजेपी की रैली पर हुड्डा ने कहा कि दोनों पार्टियों का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस का 2024 में किस पार्टी से मुकाबला होगा तो पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा से। वही पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा हरियाणा में ई टेंडरिंग लागू करने के प्रश्न पर कहा कि वे व्यक्तिगत किसी पर भी टिप्पणी नहीं करेंगे और सवाल का जवाब देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed