{"_id":"676eeadd104efa8ef70c3ecf","slug":"during-winter-vacation-children-will-learn-about-previous-generations-of-the-family-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-127013-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शीतकालीन छुट्टी में बच्चे लेंगे परिवार की पिछली पीढि़यों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शीतकालीन छुट्टी में बच्चे लेंगे परिवार की पिछली पीढि़यों की जानकारी
Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से होने जा रहे हैं। विद्यार्थियों के अवकाश को लेकर शिक्षा विभाग ने होम वर्क जारी कर दिया है। बालवाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के लेखन और रटने की जगह अनुभव आधारित पढ़ाई पर रहेगा। छुट्टियों में विद्यार्थी परिवार की पिछली पीढिय़ों की जानकारी लेंगे। खान-पान और पहनावे के बारे में जानेंगे। ये ही नहीं मोबाइल से दूर रखने के लिए विद्यार्थियों से घरेलू कार्य करवाए जाएंगे।
विद्यार्थियों के मेंटर की भूमिका नाना-नानी, दादा-दादी और बड़े सदस्य निभाएंगे। अधिकारियों की माने तो इससे विद्यार्थियों में पढ़ने-लिखने, गणना आदि कौशल बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों से जोड़कर बनाई गई गतिविधियां मोबाइल और टेलीविजन से दूर करके अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करेगी।
आज स्कूलों में होगी पीटीएम
शीतकालीन अवकाश से पहले स्कूलों में शनिवार को पीटीएम भी बुलाई है। पीटीएम में शिक्षक विद्यार्थियों के अभिभावकों को शीतकालीन अवकाश के शेड्यूल के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा अभिभावकों की गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। जिसमें मटका दौड़, नींबू दौड़, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी प्रतियोगिता शामिल होगी।
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश में शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को दी ये जिम्मेदारी
- शाम 8 बजे टीवी बंद कर दें।
- बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30 से 40 मिनट का समय निकालना होगा।
- विद्यार्थी के कमजोर विषयों पर ध्यान देना होगा।
- विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी होगी।
- विद्यार्थियों को सोने के समय शिक्षाप्रद कहानी सुनानी होगी।
- प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे सीखना होगा।
- रविवार को विद्यार्थी के लिए वो ही चीज बनाएं जो उसे पसंद है।
- बच्चे को मोबाइल से दूर रखें।
- घर के काम में बच्चों की सहायता लेनी होगी। खाना बनाने से लेकर कमरों की सफाई करवा सकेंगे।
ये है प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थी
बालवाटिका 3811
पहली 4396
दूसरी 4302
तीसरी 6713
चौथी 8922
पांचवीं 9151
आईटीआई में सुबह 10 बजे शुरू होंगी कक्षाएं
ठंड व धुंध के चलते आईटीआई के समय में बदलाव किया गया है। आईटीआई में अब सुबह 10 बजे कक्षाएं शुरू होंगी और 4 बजे तक चलेंगी। ये समय 1 से 31 जनवरी तक रहेगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से ये शेड्यूल जारी किया गया है।
शीतकालीन अवकाश में विद्यार्थी लेखन या रटने की जगह अनुभव पर जोर दें, इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से शेड्यूल जारी किया गया है। इस संबंध में शिक्षकों को निर्देश दे दिए हैं। शिक्षक शनिवार को होने वाली पीटीएम में अभिभावकों को जानकारी देंगे।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी