Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Duplicate Feviquick being sold at shop in Fatehabad, company officials and police raided shop

Fatehabad: दुकान पर बेची जा रही थी डुप्लीकेट फेवीक्विक, कंपनी अधिकारियों व पुलिस ने दी दबिश; 400 पाउच बरामद

Sun, 09 Jun 2024 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Jun 2024 12:30 PM IST
सार

फतेहाबाद में जगजीवनपुरा पीडिलाईट इन्डस्ट्रीज कम्पनी के उत्पाद फेवीक्विक का नकली उत्पाद पहले से धड़ल्ले से आम जनता को बेचा जा रहा है और आम जनता व कम्पनी पीडिलाईट के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Duplicate Feviquick being sold at shop in Fatehabad, company officials and police raided shop
फतेहाबाद का थाना शहर - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के पुरानी सब्जीमंडी में पुलिस ने पीडिलाईट इन्डस्ट्रीज कम्पनी के अधिकारियों के साथ पुरानी सब्जी मंडी स्थित हर्ष इंटरप्राइजिज पर छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली फेवीक्विक को बरामद किया है। पुलिस ने नकली फेवीक्विक बेचने वाले दुकानदार आरोपी को काबू कर लिया है। पकड़ गए आरोपी धर्मवीर निवासी जगजीवनपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को कंपनी सेमिता लीगल कंपनी एल 244 सेक्टर 25 नोएडा उत्तर प्रदेश के मैनेजर दिल्ली निवासी राहुल चंदेलिया ने शिकायत दी कि पुरानी सब्जी मंडी फतेहाबाद मे दुकान हर्ष इंटरप्राइजिज का मालिक धर्मवीर निवासी जगजीवनपुरा पीडिलाईट इन्डस्ट्रीज कम्पनी के उत्पाद फेवीक्विक का नकली उत्पाद पहले से धड़ल्ले से आम जनता को बेचा जा रहा है और आम जनता व कम्पनी पीडिलाईट के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।
विज्ञापन


अगर छापेमार कार्रवाई की जाए तो भारी मात्रा में नकली उत्पाद फेवीक्विक बरामद हो सकती है। सूचना व शिकायत के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई तो उक्त दूकान मे पीडिलाईट इन्डस्ट्रीज कम्पनी के नकली उत्पाद फेवीक्विक के 400 पीस बरामद हुए। असली और मौके से बरामद फेवीक्विक का मिलान किया गया तो वह भिन्न मिली। दुकानदार से जब बिल मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed