फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to the fire, crop residue in about 50 acres of land and paddy crop in one acre of land got burnt.

Fatehabad News: आग लगने से करीब 50 एकड़ भूमि में फसल अवशेष और एक एकड़ भूमि में धान की फसल जली

Thu, 24 Oct 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to the fire, crop residue in about 50 acres of land and paddy crop in one acre of land got burnt.
गांव धारसूल के समीप धान के खेत में आग पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मचारी।
कुलां। क्षेत्र के गांव धारसूल के पास धान के खेत में आग लग गई। आग इतनी भीषण रही कि दमकल कर्मचारियों द्वारा बुझाने तक लगभग 50 एकड़ भूमि में फसल अवशेष और करीब एक एकड़ से ज्यादा भूमि में खड़ी धान की फसल जल गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव धारसूल के पास वीरवार दोपहर करीब एक बजे धान के खेतों में आग लग गई। यह आग आसपास में भी फैल गई। खेतों में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने धारसूल फायर ब्रिगेड केंद्र को दी गई। मौके पर पहुंची धारसूल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन आग आगे से आगे बढ़ती जा रही थी। इसके बाद इस बारे में जाखल दमकल केंद्र में सूचना दी गई। जाखल अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दोनों गाड़ियों व किसानों द्वारा ट्रैक्टर के साथ आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक लगभग 50 एकड़ भूमि में फसल अवशेष और करीब एक एकड़ से अधिक धान की फसल जल गई। किसान बिंदर सिंह ने बताया कि उसकी दो कनाल धान की फसल आग से जल गई है। किसान रमेश कुमार के मुताबिक उसकी तीन कनाल एकड़ में खड़ी फसल और किसान मनोज कुमार के अनुसार उसकी दो कनाल में धान की फसल जल गई है। किसानों ने बताया कि उनके पड़ोस में खेत मालिक द्वारा धान की फसल के अवशेष जलाए जाने के कारण उनके खेत में आग लगी है। पीड़ित किसानों ने इस मामले की जांच कर दोषी पर कानूनी कार्रवाई करने और फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना के खंड कृषि अधिकारी परविंदर सिंह ने बताया कि धान के खेतों में आग लगने की सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उनके पड़ोसी किसान द्वारा खेतों में फसल अवशेष जलाने के लिए आग लगाई गई थी, जिससे उनकी फसल जल गई है। इसकी सूचना पुलिस को देकर आरोपी किसान पर मामला दर्ज कराया जाएगा। वहीं, पटवारी राजपाल ने बताया कि धान के खेतों में आग लगने की सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। प्रथम दृश्यता से लगभग 50 एकड़ भूमि में अवशेष और करीब एक एकड़ भूमि में धान की खड़ी फसल जलने की बात सामने आई है। नुकसान के सही आकलन के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed