फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to the crowds on Karva Chauth, entry of four wheeled vehicles into the market was restricted

Fatehabad News: करवा चाैथ पर भीड़ के कारण बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री रही बंद

Sat, 11 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Due to the crowds on Karva Chauth, entry of four wheeled vehicles into the market was restricted
शहर के जवाहर चौक में लगाए बैरिकेड व तैनात पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : reasi news
फतेहाबाद। शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई। करवाचौथ के व्रत के चलते शहर के मुख्य बाजारों में भीड़ देखने को मिली। चार पहिया वाहनों की वजह से बाजार में यातायात व्यवस्था खराब न हो इसको लेकर पुलिस की ओर से थाना रोड, चार मरला कॉलोनी और जवाहर चौक जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगाकर चार पहिया वाहनों को इन इलाकों में एंट्री से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति से बचने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। इन स्थानों पर केवल दोपहिया वाहन और पैदल चलने वालों को अनुमति दी जा रही है, ताकि बाजार में आने-जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात हैं जो वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दे रहे हैं। जिस कारण शहर के आश्रम रोड व धर्मशाला रोड पर गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा रही।
विज्ञापन

गलत तरीके से खड़े दो पहिया वाहनों के किए गए चालान : यातायात पुलिस की ओर से चार पहिया वाहनों के प्रवेश के निषेध के कारण बाजार में जाम तो नहीं लगा, लेकिन फिर भी यातायात पुलिस की ओर से पूरे बाजार में गश्त की गई। इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से गलत तरीके से बाजार की सड़कों पर खड़े दो पहिया वाहनों के चालान भी किए गए। इस दौरान करीब 25 दो पहिया वाहनों के फोटो खींचकर चालान के लिए अधिकारियों के पास भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएसपी जगदीश काजला ने शुक्रवार को खुद मुख्य बाजार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed