फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to lack of a direct route, buses have to come to Tohana via another village

Fatehabad News: सीधा रूट न होने से बसों को दूसरे गांव से होकर आना पड़ रहा टोहाना

Mon, 08 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of a direct route, buses have to come to Tohana via another village
गांव जमालपुर के पास बनाया जा रहा रेलवे ओवरब्रिज संवाद
समैन। गांव जमालपुर के पास रेलवे लाइन पर बन रहे ओवरब्रिज ने आसपास के गांवों के लोगों की परिवहन संबंधी समस्याएं बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण टोहाना शहर के लिए सीधा मार्ग बंद हो गया है, जिससे उन्हें अब दूसरे गांवों के रास्ते होकर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आर्थिक और शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। इस रूट पर हैदरवाला, हिन्दालवाला, गुल्लरवाला, लल्लूवाल, कानाखेड़ा और बुढ़नपुर जैसे गांवों के लोगों को टोहाना पहुंचने के लिए अब अमानी और डांगरा गांव होकर आना पड़ता है, जो काफी लंबा रास्ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि छोटे वाहनों की जगह बड़ी बसें चलाई जाएं ताकि सभी गांवों के लोगों को सुविधाजनक यात्रा मिल सके। साथ ही ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वैकल्पिक रास्ता और परिवहन साधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस सेवा भी बनी समस्या : हैदरवाला गांव के संतलाल, बलदेव सिंह, हरनेक सिंह और तेजा सिंह ने बताया कि उनके गांव से टोहाना के लिए सीधी बस सेवा न के बराबर है। रोजमर्रा के काम, पढ़ाई और नौकरी के लिए उन्हें पहले साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलकर जमालपुर पहुंचना पड़ता है, वहां से टोहाना की बस मिलती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 8:30 बजे जो मिनी बस आती है, वह पिछले गांवों से ही भर जाती है। ऐसे में हैदरवाला और आस-पास के गांवों के यात्रियों को उसमें जगह नहीं मिलती। सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों, कर्मचारियों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोज शहर आना-जाना होता है।

-

गांव हैदरवाला के लोगों को बसों को लेकर तीन तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहला रोडवेज की बस मिनी आती है, जो पहले ही भरी मिलती है। दूसरा बस के फेरे बहुत ही कम हैं। तीसरा जमालपुर में रेलवे ओवरब्रिज बनने के कारण टोहाना शहर जाने के लिए उन्हें दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। यह रास्ते लंबे व टूटे हुए हैं। उन्होंने इस समस्या के बारे में परिवहन विभाग को कई बार लिखित में अवगत करवाया है।
-बंसीलाल, सरपंच हैदरवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed