फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to increase in electricity rates, corporation got additional revenue of 29 lakhs in four months

Fatehabad News: दरों में बढ़ोतरी से 4 माह में 29 लाख का अतिरिक्त राजस्व

Thu, 14 Aug 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in electricity rates, corporation got additional revenue of 29 lakhs in four months
शहरी उपमंडल कार्यालय में बिजली बिल की रा​शि जमा करवाते उपभोक्ता। लाइब्रेरी
फतेहाबाद। हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा अप्रैल माह से लागू की गई नई दरों के तहत अलग-अलग स्लैब बनाकर प्रति यूनिट 20 पैसे से लेकर 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिलों पर पड़ा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इस बढ़ोतरी से निगम के राजस्व में भी वृद्धि दर्ज की गई है। फतेहाबाद शहरी उपमंडल क्षेत्र में हर महीने औसतन 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त राजस्व दर्ज हो रहा है। वहीं, पिछले चार महीनों में निगम को कुल 29 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

बिल जमा कराने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल लगभग 1000 रुपये आता था, लेकिन अब यह बढ़कर 1500 रुपये तक पहुंच गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि न केवल यूनिट के रेट बढ़े हैं, बल्कि फिक्स्ड चार्ज और सरचार्ज की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। इससे बिजली निगम को प्रति माह पहले की अपेक्षा की अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दर के कारण जहां एक ओर निगम को पहले की अपेक्षा अधिक राजस्व मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उपभोक्ताओं ने बढ़ी हुई दरों पर नाराजगी जताई और इसे आमजन के लिए आर्थिक दबाव पैदा करने वाला कदम बताया।

--

बिजली की बढ़ी दर

बिजली दर बढ़ने व फिक्स चार्ज लगने के बाद (दो किलोवाट तक)

यूनिट-पहले रुपये-अब रुपये-फिक्स चार्ज

0-50- 2.00-2.20-00

51-100-2.75-2.00-2.70-00

----

5 किलोवाट तक

0-150-250-2.95-00

301-500-5.25-6.45-75 रुपये प्रति किलोवाट

500 से अधिक-50 प्रति किलोवाट

---

5 किलोवाट से अधिक के लोड पर

0-500-6.50-75 किलोवाट प्रति घंटा

501-1000-7.15-75 किलोवाट घंटा

1000 से अधिक पर-7.50-75 किलोवाट प्रति घंटा

---

साल 2024 में बिजली दर में बढ़ोतरी होने से पहले - बिजली की दरें बढ़ने के बाद

अप्रैल - 3,81,68,002 - 4,59,26623

मई - 5,30,00440 - 5,70,88666

जून - 6,77,15461 - 8,25,31490

जुलाई - 9,69,91670 - 9,95,52311

---
:: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से एक अप्रैल से बिजली की बढ़ी हुई दरों को लागू कर दिया गया है। इससे शहरी उपमंडल को हर माह लाखों रुपये का अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है। वहीं इस निर्णय से बिजली बिल में हल्की बढ़ोतरी हुई है।

-रविंद्र एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed