{"_id":"67703e5727240a8f17013ec9","slug":"due-to-fog-and-cold-trains-were-delayed-from-15-minutes-to-2-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127068-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धुंध और ठंड में ट्रेनें 15 मिनट से पौने तीन घंटे तक देरी से चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धुंध और ठंड में ट्रेनें 15 मिनट से पौने तीन घंटे तक देरी से चलीं
Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। घनी धुंध और ठंड का असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। पैसेंजर ट्रेनों से लेकर एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चलकर पंजाब के बठिंडा तक जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस शनिवार को 2 घंटे 47 मिनट की देरी से भट्टू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन का भट्टू पहुंचने का समय सुबह 10 बजकर 13 मिनट है, लेकिन यह दोपहर 1 बजे पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी 15 मिनट से लेकर एक घंटे की देरी से भट्टू स्टेशन से रवाना हुईं। ट्रेनें देरी से पहुंचने के कारण ठंड में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है।
ये ट्रेनें भी चलीं देरी से
शनिवार को गोरखधाम एक्सप्रेस 2 घंटे 47 मिनट, मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 51 मिनट, किसान एक्सप्रेस एक घंटा, जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 38 मिनट, कोटा-सिरसा एक्सप्रेस 17 मिनट, रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन 19 मिनट, रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन 14 मिनट, धूरी-सिरसा ट्रेन 15 मिनट की देरी से भट्टू रेलवे स्टेशन पर पहुंची।