फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to fear of irregularities, EO checked the records of door to door garbage collection and cleaning agency.

Fatehabad News: गड़बड़ी की आशंका के चलते ईओ ने डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई एजेंसी का जांचा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of irregularities, EO checked the records of door to door garbage collection and cleaning agency.
फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई एजेंसी का रिकॉर्ड जांचते हुए ईओ सुरेंद्र कुमार
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर में डोर टू डोर कचरा उठान और 60 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई का काम निजी एजेंसी को दिया हुआ है। कचरा उठान और सफाई में गड़बड़ी की आशंका के चलते बुधवार को कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ पंचायत भवन में दोनों एजेंसियों का रिकॉर्ड जांचा।
विज्ञापन

इसके अलावा सुरेंद्र कुमार ने मौके पर साधन और कर्मचारियों की संख्या भी गिनी गई। हालांकि टीम को मौके पर रिकॉर्ड पूरा मिला। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मंगलवार को गड़बड़ी के आरोप लगाए थे और कहा था कि नियम अनुसार कर्मचारी नहीं रखे गए हैं और एक ही एजेंसी को दो-दो ठेके दिए गए हैं। इसी के चलते बुधवार सुबह जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने ईओ सुरेंद्र को भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान दोनों एजेंसियों के ठेकेदार को कर्मचारी और संसाधन लेकर पंचायत भवन में पहुंचने के निर्देश दिए। यहां पर दोनों एजेंसियों का रिकॉर्ड जांचा गया। सफाई एजेंसी द्वारा मौके पर 70 कर्मचारी उपलब्ध करवाए गए और बताया गया कि 75 कर्मचारी रखे गए हैं। इनमें से बुधवार को पांच छुट्टी पर हैं। इसके अलावा टीम ने डोर टू डोर कचरा उठान का रिकॉर्ड जांचा। जांच के दौरान 25 गाड़ी, 52 कर्मचारी मौजूद मिले। इसमें 19 हेल्पर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सफाई का दिया गया है ठेका
नगर परिषद प्रशासन ने शहर के 60 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई के लिए एजेंसी को करीब 12 लाख रुपये में ठेका दिया गया है। इस क्षेत्र में एजेंसी ने अपने स्तर पर कर्मचारी रखकर सफाई करवानी है। बताया जा रहा है कि एजेंसी द्वारा अभी तक सफाई करवाने को लेकर प्लान नहीं दिया गया है। हालांकि नगर परिषद हिसार-सिरसा रोड से एक तरफ का क्षेत्र निजी एजेंसी और दूसरी तरफ का एरिया खुद के स्तर पर करेगा।

- सफाई में कमी मिली तो होगी कार्रवाई
डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई को लेकर एजेंसी का रिकॉर्ड जांचा गया है। मौके पर जांच की गई है कि कर्मचारियों और साधनों की संख्या पूरी है या नहीं है। रिकॉर्ड ठीक मिला है। सफाई को लेकर निर्देश दिए हैं कि अगर कोई कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। टीम लगातार निगरानी करेगी।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed