{"_id":"6a07556dc81e3c9021064d3a","slug":"dudaram-jodha-left-her-private-vehicle-and-boarded-an-e-rickshaw-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153891-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुड़ाराम-जोड़ा निजी वाहन छोड़ ई-रिक्शा में सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुड़ाराम-जोड़ा निजी वाहन छोड़ ई-रिक्शा में सवार
Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम ई-रिक्शा पर अपने कार्यालय से जाते हुए
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार से पेट्रोल की कीमत 99.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.83 रुपये हो गई है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद जिले के भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को गाड़ी छोड़कर ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया। जबकि विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया विदेश यात्रा पर रवाना हो गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा पीएम के आह्वान पर निजी वाहन छोड़कर ई-रिक्शा में घर से कार्यालय में पहुंचे। वहीं पूर्व विधायक दुड़ाराम भी अनाजमंडी स्थित अपने कार्यालय से भट्टू रोड स्थित घर में ई-रिक्शा से गए। इस बारे में फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। इस बारे में लोगों ने अलग-अलग टिप्पणी की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि शुक्रवार प्रात: वह अपने घर से पत्नी के साथ पैदल निकले। जवाहर चौक में ई-रिक्शा का प्रयोग करते हुए पहले अपनी पत्नी को उनके कार्यालय छोड़ा इसके पश्चात भूना रोड स्थित बीजेपी जिला कार्यालय उदय कमल में पहुंचे। जोड़ा ने कहा कि फतेहाबाद के विधायक विदेश यात्रा में लीन हैं। उनकी यह विदेश यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन अपील का विरोध स्वरूप है। ऐसा करके वे देश की जनता को यह दिखाना चाहते हैं कि उन्हें सरकार की किसी भी अपील से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
-
28 मई तक विधायक विदेश यात्रा पर
विधायक बलवान सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके कहा कि 15 से 28 मई तक अमेरिका में विदेश यात्रा पर रहूंगा। मेरे कार्यालय की टीम लगातार क्षेत्र की समस्याओं और जनसेवा के कार्यों के लिए उपलब्ध रहेगी। किसी भी आवश्यक कार्य के लिए आप पहले की तरह संपर्क कर सकते हैं।