फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DSP Sanjay is involved in the investigation of Dhani Bhojraj case.

Fatehabad News: ढाणी भोजराज केस में डीएसपी संजय जांच में शामिल

Sun, 26 Apr 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
DSP Sanjay is involved in the investigation of Dhani Bhojraj case.
भूना। ढाणी भोजराज में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद दर्ज प्राथमिकी से जुड़े भ्रष्टाचार मामले की जांच में डीएसपी संजय बिश्नोई को भी शामिल किया जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि डीएसपी को अब तक क्लीन चिट नहीं मिली है और उनके खिलाफ जांच प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

एसीबी हिसार के आईपीएस अधिकारी हर्ष वर्मा स्वयं हाईकोर्ट में 22 अप्रैल को पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि डीएसपी संजय कुमार इस मामले में आरोपी हैं और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत जांच की स्वीकृति ली जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि अभी तक डीएसपी को किसी भी स्तर पर दोषमुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीणों के बयान और उनसे जुड़े सभी रिकॉर्ड अदालत में पेश किए जाएं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में इकट्ठा किए गए फंड का एक हिस्सा डीएसपी तक पहुंचाया गया था। इन आरोपों को गंभीर मानते हुए अदालत ने जांच को तेज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा गया है कि अगली सुनवाई से पहले आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए। मामले की अगली तारीख 6 मई तय की गई है। इस मामले में रीडर दर्शन कुमार ने 23 मार्च को जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी जो रद्द हो गई।

इसके बाद अब हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई। डीएसपी (हेडक्वार्टर) संजय बिश्नोई पहले ही कह चुके हैं कि मामला ढाणी भोजराज का है जबकि शिकायत करने वाला भूना का है। उसका मामले से कोई संबंध नहीं है। फिर भी अगर किसी ने शिकायत की है तो उसकी जांच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed