फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DSP checked records with team at many hotels in Bhuna

Fatehabad News: भूना में कई होटलों पर डीएसपी ने टीम के साथ रिकॉर्ड जांचा

Sun, 24 Nov 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 24 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
DSP checked records with team at many hotels in Bhuna
भूना। डीएसपी जगदीश कुमार के नेतृत्व में एसएचओ ने अपनी टीम के साथ फतेहाबाद से उकलाना रोड, भूना से फतेहाबाद रोड पर बने अलग-अलग होटलों पर जांच करने के लिए पहुंची। वहां टीम ने रिकॉर्ड का मिलान किया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान वहां पर पुलिस की कोई भी अवैध और अनैतिक गतिविधि नहीं मिली। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के चलते होटल संचालकों में हड़कंप की स्थिति जरूर रही। पुलिस के अनुसार उन्हें पिछले कई दिनों से होटलों में अनैतिक कार्यों की सूचना मिल रही थी, परंतु जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने 4 होटलों का रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी जगदीश कुमार ने होटल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में होटल में कोई भी गलत कार्य किए गए तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी ने होटल में आने जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड में आईडी प्रूफ साथ संलग्न करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बोले
डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना भी मिली थी कि कई होटलों में अनैतिक कार्य किए जाते हैं। इसके बाद उन्होंने होटलों की चेकिंग का कार्य शुरू किया। शहर भूना के चार होटलों की जांच की गई, जिनमें पुलिस को कोई ऐसी बात नहीं मिली। होटल संचालकों को अनैतिक धंधे चलाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed