{"_id":"637f30d473e92e3cfe190beb","slug":"drunken-youth-misbehaved-with-passengers-at-bhattu-railway-station-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: भट्टू रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत युवकों ने यात्रियों से किया अभद्र व्यवहार, कार्यालय पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: भट्टू रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत युवकों ने यात्रियों से किया अभद्र व्यवहार, कार्यालय पर बरसाए पत्थर
Thu, 24 Nov 2022 02:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 02:22 PM IST
सार
सुबह 3 बजे दिल्ली जाने वाली हरियाण एक्सप्रेस की सवारियां वहीं मौजूद थी। सुबह के समय ड्यूटी देने वाले स्टेशन मास्टर वासुदेव भगत ने बताया कि युवकों ने सवारियों से बदतमीजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पत्थरबाजी से टूटा दरवाजा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा फतेहाबाद में भट्टू कलां में गुरुवार को अलसुबह शराब के नशे में धुत दो युवकों द्वारा रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने और स्टेशन मास्टर कार्यालय पर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। बाद में एक युवक ने रेलवे कर्मचारियों की तरफ अर्धनग्न होकर अश्लीलता की हदें भी पार कर दीं। पूरी घटना की वीडियो और फोटो सामने आई हैं। पत्थर लगने से कार्यालय का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार्यालय के अंदर लाखों रुपये की मशीनरी थी, जो बच गई।
विज्ञापन
घटना की शिकायत रेलवे पुलिस को दी गई और सुबह करीब 5 बजे रेलवे पुलिस सिरसा से भट्टू पहुंची और शिकायत दर्ज की। रेलवे पुलिस सिरसा ने स्टेशन मास्टर एलआर मीणा की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145, 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अलसुबह करीब पौने तीन बजे दो युवक शराब के नशे में भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह 3 बजे दिल्ली जाने वाली हरियाण एक्सप्रेस की सवारियां वहीं मौजूद थी। सुबह के समय ड्यूटी देने वाले स्टेशन मास्टर वासुदेव भगत ने बताया कि युवकों ने सवारियों से बदतमीजी करनी शुरू कर दी, सवारियों में महिलाएं भी थी।
विज्ञापन
उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो युवकों ने पटरियों पर पड़े पत्थर उठाकर उन पर फेंकने शुरू कर दिए। कर्मचारियों ने कार्यालय में घुसकर खुद को बचाया। पत्थरबाजी से कर्मचारियों और सवारियों को खतरा बन गया। इसी दौरान युवक की पत्थरबाजी करते हुए वीडियो बना ली गई। पत्थरबाजी से कार्यालय के गेट क्षतिग्रस्त हो गए।