फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drugs found in joint operation by police and health department

Fatehabad News: पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिली नशे की गोलियां

Tue, 26 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drugs found in joint operation by police and health department
डीसीओ दिनेश राणा मेडिकल हाल पर जांच करते हुए , स्त्रोत पीआरओ
रतिया। शहर थाना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांव मुंशीवाला में बस स्टैंड स्थित कृष्णा मेडिकल हॉल पर छापा मारा। टीम को वहां से 280 प्रतिबंधित नशे की गोलियां व कैप्सूल बरामद हुआ। इस दौरान टीम को सुखलमपुर निवासी हरबंत मेडिकल स्टोर पर मिला। जिसके पास से ये प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि पुलिस को काफी समय से उक्त मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशे की दवाइयों की बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस टीम ने डीसीओ दिनेश राणा को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान सुखलमपुर निवासी हरबंत मिला।
विज्ञापन


टीम को मेडिकल स्टोर में तलाशी लेने पर 16 पत्ते नशे के कैप्सूल तथा 3 पत्ते नशे की गोलियां बरामद हुईं। करीब 280 प्रतिबंधित नशे की गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए। खाद्य एवं औषधि विभाग के डीसीओ दिनेश राणा ने बताया कि बरामद दवाइयों के संबंध में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता विनोद के मुताबिक मेडिकल संचालक एनडीपीएस एक्ट में पहले से जेल में बंद है। इस कार्रवाई दौरान उसका रिश्तेदारी में भाई हरबंत मौके पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed