{"_id":"9d7dcc954f4d666e05566c7a491dc05b","slug":"drugs-and-smoking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण कमेटी पकड़वाएंगी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण कमेटी पकड़वाएंगी शराब
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जिलेभर में नाकेबंदी और छापेमारी के साथ साथ पुलिस कप्तान अब जिले के गांवों में जागरूकता की अलख जगाएंगे। एसपी रोजाना दो गांवों में सीधे लोगों से रूबरू होंगे और गांव स्तर पर नशे के खिलाफ ग्रामीण कमेटी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
ये कमेटियां न केवल नशा बेचने वालों को पकड़वाएंगी, बल्कि गांवों में लगातार लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगी। इसकी शुरुआत एसपी ने कर दी है और पिछले चार दिन में वो आठ गांवों के लोगों से सीधे संवाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए एसपी खुद प्रत्येक गांव जा रहे हैं। इसकी शुरुआत फतेहाबाद के गांवों से शुरू कर दी है। शुरुआत रत्नगढ़ और महमड़ा से हुई। वीरवार को गांव पिलछिया व बूंदवास में एसपी अपने अमले के साथ पहुंचे और लोगों से बात की।
विज्ञापन
दोनों गांवों में एसपी ने लोगों से अपील कि वे नशे के खिलाफ आगे आएं तो जिले को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। एसपी ने यह भी बताया कि वे 88140-39100 नंबर पर कोई भी नशे के खिलाफ शिकायत दे सकता है।
नशा विरोधी कमेटी करेगी जागरूक
गांव स्तर पर गठित होगी कमेटी एसपी ने नशे के खिलाफ गांवों में नशा विरोधी कमेटी गठित करने का फैसला लिया है। इसके तहत गांव के युवाओं और मौजिज लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। दूसरा, कमेटी नशा बेचने वालों को समझाने का भी काम करेगी, ताकि नशा बेचने वाले सही कार्यों में आ सकें।
हमारा मकसद केवल केस दर्ज कर संख्या बढ़ाना नहीं है। हम चाहते हैं कि नशा बेचने वालों पर लगाम लगाने के साथ लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को नशे के प्रति सख्त आदेश दिए हैं। नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशा मुक्त फतेहाबाद मेरा सपना है और इसके लिए मैं लोगों के सहयोग के लिए रोजाना गांव-गांव जा रहा हूं। ओपी नरवाल, पुलिस कप्तान, फतेहाबाद