फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   drugs accused arrest

53.06 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर काबू

Tue, 17 Mar 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
drugs accused arrest
जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर महिला समेत चार तस्करों से 53.06 ग्राम हेरोइन बरामद की है। शहर पुलिस ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला में दबिश देकर महिला को पकड़ा है। इसके अलावा गांव एमपी रोही, हिजरावां कलां, रतिया की टिब्बा कॉलोनी से नशा तस्कर पकड़े गए हैं। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाइक सवार से 25.30 ग्राम हेरोइन बरामद, जेल भेजा
एंटी नारकोटिक्स स्टाफ फतेहाबाद पुलिस ने गांव एमपी रोही के समीप नाकाबंदी व वाहनों के चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार हिसार के हाउसिंग बोर्ड निवासी आनंद को 25.30 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम एमपी रोही के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एमपी रोही की तरफ से एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाने का ईशारा किया। मोटरसाइकिल चालक टीम को वापस मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उसकी पेंट की जेब से 25.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच कर रहे एएसआई कपिलदेव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर फतेहाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हिसार से हेरोइन लेकर आया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रतिया की टिब्बा कॉलोनी से हेरोइन तस्कर पकड़ा
स्पेशल स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने रतिया की टिब्बा कॉलोनी में एक युवक को 7.40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शहर रतिया थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टिब्बा कालोनी के पास चेकिंग कर रही थी तभी शक के आधार पर मंगतराम उर्फ काला को काबू कर उसकी तलाशी के उपरांत उसके कब्जे से 7.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10.70 ग्राम हेरोइन के साथ युवक पकड़ा
एंटी नारकोटिक्स स्टाफ फतेहाबाद पुलिस ने गांव हिजरावां कलां में बिजली घर के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान गुरमीत उर्फ मीता निवासी हिजरावां खुर्द को 10.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर फतेहाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी, युवक पुलिस को देखकर वापिस भागने लगा। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तलाशी के दौरान उसकी पेंट की जेब से 10.70 ग्राम हेरोइन हुई।

गुरुनानकपुरा मोहल्ला से महिला तस्कर काबू
शहर फतेहाबाद थाना पुलिस ने एक महिला को 10.20 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद में गश्त कर रही थी। इस दौरान पैदल जा रही एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और भागने लगी। पुलिस ने शक के आधार पर महिला को काबू कर पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से एक पर्स में 10.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed