फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug team inspected four medical stores in Tohana

Fatehabad News: टोहाना में चार मेडिकल स्टोर पर ड्रग टीम ने की जांच

Mon, 09 Mar 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Drug team inspected four medical stores in Tohana
मेडिकल पर रेड के दौरान जांच करते हुए जिला ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। नशे संबंधी शिकायतें मिलने के बाद ड्रग कंट्रोलर संदीप हुड्डा की टीम ने सोमवार को शहर के कई मेडिकल स्टोरों और कन्फेक्शनरी दुकानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार मेडिकल स्टोर और दो दुकानों की पड़ताल की गई, हालांकि किसी स्थान पर नशे की दवा या नशीला पदार्थ नहीं मिला।
ड्रग कंट्रोलर संदीप हुड्डा की टीम सोनीपत से टोहाना पहुंची और चंडीगढ़ रोड स्थित मलिक मेडिकल स्टोर की दोबारा जांच की। इस मेडिकल स्टोर की कुछ दिन पहले भी शिकायत मिलने पर जांच हुई थी और कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा टीम ने नगर परिषद के पास स्थित पंजाब मेडिकल हॉल, मां बनभौरी मेडिकल और टोहाना मेडिकल हॉल की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने आईजी कॉलेज के सामने चल रहीं दो कन्फेक्शनरी दुकानों की भी जांच की। यहां नशे से जुड़ी किसी प्रकार की दवा या प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पुलिस व ड्रग विभाग ने रतिया में मेडिकल हॉल खंगाले

रतिया। शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग की सूचना पर ड्रग कंट्रोल अधिकारी पवन कुमार ने पुलिस टीम के साथ सोमवार दोपहर को शहर के टोहाना रोड, फतेहाबाद रोड और बस स्टैंड के पीछे स्थित छह मेडिकल स्टोर की जांच की।
जांच के दौरान टीम को किसी भी स्टोर से नशीली दवाइयां नहीं मिलीं, लेकिन तीन मेडिकल स्टोर पर सेल-परचेज रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की खामियां पाई गईं। इस कारण तीनों स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया।

पवन कुमार ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब निर्धारित समय में न मिलने पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशे की रोकथाम और नियमों के पालन के लिए नियमित निगरानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed