फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug smuggler tried to mount a car on the police

नशा तस्कर ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler tried to mount a car on the police
एंटी नारकोटिक सेल की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया चूरापोस्त तस्करी का आरोपी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव खाराखेड़ी के पास ब्रेजा गाड़ी सवार एक नशा तस्करी के आरोपी ने एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के जवानों को कुचलने की कोशिश की और पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस ने गाड़ी सवार को काबू किया और जब तलाशी ली तो गाड़ी से चूरापोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव धांगड़ हाल आबाद गुजरात निवासी पंकज पूनिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ब्रेजा गाड़ी में नशा लेकर एक युवक हिसार से फतेहाबाद की ओर आ रहा है। इस पर टीम ने गांव खाराखेड़ी में वॉटर वर्क्स के सामने नाकेबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध ब्रेजा गाड़ी नाकेबंदी के करीब पहुंची तो गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने गाड़ी को नहीं रोकी और पुलिस जवानों को कुचलने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ता आया और पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। आरोपी को काबू करके जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के तीन बैग में 52 किलो 230 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह राजस्थान के जोधपुर जिला के गांव ढाबड़ी से चूरापोस्त लेकर फतेहाबाद के गाव हासंगा में अपने बहनोई बलविंदर सिंह को सप्लाई देने जा रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी अजैब सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पंकज पूनिया के साथ राजस्थान निवासी जगदीश व हासंगा निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंकज पूनिया के खिलाफ पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में आधा डालने, हत्या की कोशिश की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ सदर फतेहाबाद थाना में सब इंस्पेक्टर भजनलाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed