{"_id":"67fab189f7926a4b4808a837","slug":"drug-smuggler-from-rajasthan-arrested-1-kg-28-grams-of-opium-recovered-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-132172-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राजस्थान का नशा तस्कर काबू, 1 किलो 28 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राजस्थान का नशा तस्कर काबू, 1 किलो 28 ग्राम अफीम बरामद
Sun, 13 Apr 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
फतेहाबाद। राजस्थान के नशा तस्कर को एंटी एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक किलोग्राम से अधिक अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गांव तुमड़िया निवासी कन्हैया लाल के तौर पर हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को गांव खारा खेड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव धांगड़ के बस अड्डे पर मौजूद थी। उनके पास सूचना आई कि राजस्थान निवासी व्यक्ति भारी मात्रा में अफीम लेकर आया हुआ है।
इसके बाद टीम गांव खाराखेड़ी के भट्टू मोड़ पहुंची। वहां पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर रुकवाकर उसके पास मिले बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 28 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है।